Move to Jagran APP

यूपी में 15 दिन में डेढ़ गुना तक बढ़े मौरंग के दाम, सीमेंट और सरिया की कीमतों में भी उछाल

भवन निर्माण सामग्री पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। बालू दो हजार रुपया और मौरंग पांच हजार रुपया प्रति एक हजार फीट और चढ़ गई है। नया रेट बालू का 40000 और मौरंग 75000 प्रति ट्रक एक हजार घनफीट हो गया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 01:45 PM (IST)
यूपी में 15 दिन में डेढ़ गुना तक बढ़े मौरंग के दाम, सीमेंट और सरिया की कीमतों में भी उछाल
नया रेट बालू का 40,000 और मौरंग 75,000 प्रति ट्रक एक हजार घनफीट हो गया है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। भवन निर्माण सामग्री पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। बालू दो हजार रुपया और मौरंग पांच हजार रुपया प्रति एक हजार फीट और चढ़ गई है। नया रेट बालू का 40,000 और मौरंग 75,000 प्रति ट्रक एक हजार घनफीट हो गया है। यही नहीं, सीमेंट की बोरी में भी 30 रुपया प्रति बोरी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे अब घर बनाना और महंगा हो गया है।

loksabha election banner

वहीं, सरिया पहले ही 65,000 रुपये प्रति टन पहुंच चुकी है। पिछले महीने जहां एक हजार घनफीट मौरंग का ट्रक करीब 55,000 रुपये और बालू 38,000 रुपये प्रति ट्रक थी। कुछ हफ्ते पहले सरिया का भाव 57,000 रुपये प्रति टन था जो अब बढ़कर 65,000 रुपये है। गिट्टी 55,000 रुपये प्रति ट्रक है। यही नहीं ईंट की चारो कैटेगरी पहले से ही तेज चल रही हैं। दिसंबर माह बाद ईंट और महंगी हो सकती है।

भवन सामग्री रुपये प्रति ट्रक (एक हजार घनफीट)

                               अक्टूबर माह   नवंबर माह प्रथम सप्ताह  अब

  • मौरंग का ट्रक     55,000        70,000                          75,000
  • बालू का ट्रक       32,000       38,000                          40,000

निर्माण सामग्री    सीमेंट    पहले    अब

सीमेंट                            340     370

सीमेंट                            360     380

सीमेंट                            370     400

सीमेंट प्रति बोरी 30 रुपये की बढ़ोत्तरीः सीमेंट के दाम में भी प्रति बोरी 30 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। हर कैटेगरी में यह अंतर बना हुआ है।

सीमेंट, मौरंग और बालू सभी तेज हैं। सरिया की कीमतें पहले से ही काफी तेज चल रही है। ऐसे में भवन निर्माण कार्य में लोगों के समक्ष बराबर दिक्कतें बनी हुई हैं। ईंट तक के भाव चढे़ हुए हैं। आशियाना बनवा रहे लोगों के सामने काम में बाधाएं बनी हुई हैं। -श्याममूर्ति गुप्ता, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.