Move to Jagran APP

लखनऊ में झमाझम बारिश के साथ आज दस्तक देगा मानसून Lucknow news

सुलतानपुर तक पहुंच गया है मानसून गर्मी से मिलेगी राहत।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 10:15 PM (IST)
लखनऊ में झमाझम बारिश के साथ आज दस्तक देगा मानसून Lucknow news
लखनऊ में झमाझम बारिश के साथ आज दस्तक देगा मानसून Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। सुलतानपुर और खीरी तक पहुंच चुका मानसून राजधानी में मंगलवार शाम तक दस्तक दे सकता है। वाराणसी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, देवरिया समेत कई जिलों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून अवध के अधिकतर हिस्सों को कवर कर चुका है। उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक जोरदार बारिश के साथ मानसून लखनऊ में अपनी आमद दर्ज करा देगा। इससे गर्मी से परेशान शहर के लोगों को राहत मिल सकेगी। 

loksabha election banner

मानसून नहीं करेगा निराश
आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार इस बार मानसून में 94 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। पिछले साल भी 95 प्रतिशत तक बारिश हुई थी। लखनऊ में औसतन 835 एमएल बारिश हर साल होती है। इस बार भी यह आंकड़ा बरकरार रहने की संभावना है। 

छह डिग्री उछाल के साथ 39 पर पहुंचा पारा
पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई है। सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी धूप तो कभी उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अधिकतम आद्र्रता 83 प्रतिशत रही। इससे पहले रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह पिछले चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग छह डिग्री की उछाल दर्ज की गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.