उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते दस्तक देगा मॉनसून
उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह तक मॉनसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ आंशिक बादल का असर साफ दिखाई दे रहा है।
लखनऊ (जेएनएन)। भयंकर उमस की गिरफ्त में चल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले हफ्ते यानी ईद से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तो प्रदेश में इन दिनों उमस का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग को भी भरोसा है कि अगले हफ्ते मानसून जोरदार दस्तक देगा। इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह तक मॉनसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ आंशिक बादल का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में उमस का दौर फिलहाल जारी रहेगा।
मौसम विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आज के साथ ही कल तथा परसों दिन में धूप के बीच कभी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। आद्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर पहुंचने का अनुमान है, जिससे उमस में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मॉनसून के बादलों का मजबूत नेटवर्क बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Weather: उत्तर प्रदेश में जल्द हो आरंभ होगी प्री-मानसून बारिश
उम्मीद है कि जुलाई और अगस्त में तकरीबन रोजाना बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा, जिससे अच्छी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: मानसून में होना हो सराबोर तो घूमने जाएं ये 10 जगहें
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: जून में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 दिन के भीतर दस्तक देगा मानसून
वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।