Move to Jagran APP

UP Weather News: पहाड़ों से आ रही नम हवा यूपी में बढ़ाएगी सर्दी, सुबह-शाम कोहरा रहेगा बरकरार

UP Weather Update मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रहीं नम हवाओं ने पश्चि‍म यूपी में पारा लुढ़काया है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। अभी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार को दिन में धूप निकली। मगर ठंडी हवा चली।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 08:49 AM (IST)
UP Weather News: पहाड़ों से आ रही नम हवा यूपी में बढ़ाएगी सर्दी, सुबह-शाम कोहरा रहेगा बरकरार
हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण का प्रकोप।

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों से आ रही नम हवा यूपी में सर्दी का इजाफा करेगी। वहीं सुबह-शाम कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम में आद्रता बढ़ने से गलन होगी। उधर हवा चलने से शहरवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली। पहाड़ों पर शनिवार को हुुुई बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। सोमवार को उत्तरी-पश्चि‍मी हवा से मौसम ने करवट ले ली है। नम हवाओं ने आद्रता में इजाफा किया। ऐसे में गलन बढ़ेगी। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा। रात में वाहन की रफ्तार थामने वाला कोहरा सुबह तक नहीं छटा।

loksabha election banner

दिन में मौसम रहेगा साफ, ठंडी हवा चलेंगी

राजधानी समेत आस-पास के जनपदों में सुबह कोहरा छट गया। दिन में मौसम भी साफ रहेगा। वहीं पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा चलेगी। ऐसे में ठंड से बचाव में लापरवाई कतई न करें। पहाड़ों पर शनिवार को हुई बारिश से मैदानी इलाकों में मौसम को बदल दिया है। सोमवार को पहाड़ से आ रही उत्तरी-पश्चि‍मी हवा चली। ऐसे में कोहरा सुबह छट गया। सूरज भी निकला। गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। वहीं नम हवाएं आद्रता बढ़ाएंगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। शाम को गलन बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रहीं नम हवाओं ने पश्चि‍ि‍म यूपी में पूरा लुढ़काया है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। अभी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सि‍यस के करीब रहने के आसार हैं। अभी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार को दिन में धूप निकली। मगर, ठंडी हवा चली। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2डिग्री अधिक 15.5 सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। इस दौरान पश्चि‍म यूपी में कई शहरों का पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया। मुजफ्फर नगर में अधिकतम तापमान से 6.1 डिग्री पारा नीचे आया। मेरठ में 6.1 डिग्री सेल्‍स‍ियस पारा लुढ़क गया। वहीं बरेली में 0.6 डिग्री पारा नीचे आ गया।

लखनऊ की हवा में आया सुधार

शहर की हवा में सुधार आया। दिसंबर में लगातार 300 से 400 के आसपास एक्यूआइ रहा। वहीं रविवार को एक्यूआइ नीचे आया। रविवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 242 रहा। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआइ 318 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 332, नोएडा का एक्यूआइ 322, मेरठ का एक्यूआइ 265, मुजफ्फरनगर का एक्यूआइ 276, मुरादाबाद का एक्यूआइ 235 दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.