Move to Jagran APP

नमो एप के जरिये बूथों तक मोदी की आवाज और सोशल मीडिया से विपक्षियों पर प्रहार

भाजपा आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं को समिति बनाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 03:19 PM (IST)
नमो एप के जरिये बूथों तक मोदी की आवाज और सोशल मीडिया से विपक्षियों पर प्रहार
नमो एप के जरिये बूथों तक मोदी की आवाज और सोशल मीडिया से विपक्षियों पर प्रहार

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा ने बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को नमो एप से जोडऩे का अभियान शुरू किया है। अब मोदी के भाषण नमो टीवी सेक्शन में मौजूद होंगे और मोदी के सभी भाषण लाइव दिखाए जाएंगे। भाजपा ने बूथों तक मोदी की आवाज पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई है। उधर, सोशल मीडिया के जरिये विपक्षी दलों पर भी भाजपा प्रहार करेगी।

loksabha election banner

भाजपा ने अभियान चलाकर युवाओं को नमो एप से जोडऩे की पहल की है। भाजपा आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं को समिति बनाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। नमो एप देश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित जानकारी प्राप्त करने का सबसे सुलभ साधन है। भाजपा आइटी कार्यकर्ताओं के जरिये सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले भी आइटी विभाग के साथ बैठक कर चुके हैं और बुधवार को वह वाराणसी में आइटी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। शाह के दिये मंत्र को आइटी कार्यकर्ता बूथों तक विस्तार देंगे। यही कार्यकर्ता मोदी के भाषणों को प्रसारित करने में सहायक बनेंगे। नरेंद्र मोदी बहुत ही अच्छे वक्ता हैं और वह अपनी बात जनता तक आसानी से पहुंचा देते हैं। भले ही वह कोई सरकारी कार्यक्रम हो या जनसभा, मोदी की यह कोशिश रहती है कि उनकी बात आमजन समझ सकें।

इसी मकसद से नमो एप लांच किया गया था। इस एप में एक नया सेक्शन नमो टीवी जोड़ा गया है। बूथ स्तर तक बनाई गई समितियों के कार्यकर्ता विकास, टेक्नालाजी और कृषि समेत तमाम जनोपयोगी विषयों पर मोदी के विचारों को आमजन तक लेकर जाएंगे। मोदी के सभी भाषण नमो टीवी में मौजूद होंगे और उनके भाषण लाइव भी दिखाए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आइटी विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नियमित दिशा निर्देश देते हैं। भाजपा ने 2014 और 2017 के चुनावों में सोशल मीडिया के जरिये सर्वाधिक माहौल बनाया और इस बार इसी हथियार से विपक्ष की कलई खोलने के साथ अपनी उपलब्धियों को भी जन-जन तक ले जाने की योजना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.