Move to Jagran APP

बावरिया गिरोह के बदमाश ने लखनऊ जेल से भागने के ल‍िए ही रची थी साज‍िश, ब्लेड से काटा था गला

पुलिस ने कैदी की तलाश और उसके बारे में जानकारी के लिए राजस्थान की अलवर पुलिस और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा पुलिस को कैदी सत्यवीर के फरार होने की जानकारी दे दी गई है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:40 PM (IST)
बावरिया गिरोह के बदमाश ने लखनऊ जेल से भागने के ल‍िए ही रची थी साज‍िश, ब्लेड से काटा था गला
तीन दिन बाद भी बदमाश का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। केजीएमयू के सर्जरी वार्ड से तीन दिन पहले भागने वाले बावरिया गिरोह के बदमाश सत्यवीर ने फरार होने के लिए ही जिला जेल में ब्लेड से अपना गला काटा था। यह पुलिस की पड़ताल में पता चला है। वहीं, चौक पुलिस की टीम फरार बदमाश का अबतक सुराग नहीं लगा सकी है।

loksabha election banner

जेल में छुपाकर ले गया था पेस्टो, तोड़कर निकाली थी ब्लेड : जेल कर्मियों के मुताबिक बावरिया गिरोह का बदमाश सत्यवीर पेस्टो रेजर छुपाकर अंदर ले गया था। उसने एक कर्मचारी की ही मदद से मंगवाई थी। इसके बाद पेस्टो की प्लास्टिक को ईंट से तोड़कर उससे ब्लेड निकाल कर गला काटा था। इसकी साजिश वह बीते करीब एक हफ्ते से रच रहा था।

राजस्थान और हरियाणा पुलिस से साधा संपर्क : चौक पुलिस ने सत्यवीर की तलाश और उसके बारे में जानकारी के लिए राजस्थान की अलवर पुलिस और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा पुलिस को सत्यवीर के फरार होने की जानकारी दे दी गई है। सत्यवीर मूल रूप से अलवर का रहने वाला है। उसने अपना दूसरा ठिकाना हरियाणा में भी बना रखा था। सत्यवीर की पत्नी से भी उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी की गई है। जहां, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.