गोंडा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, चने दिलाने के बहाने ले गया था खेत में, गिरफ्तार
गोंडा में घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची के साथ गांव के एक युवक ने किया दुष्कर्म पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
गोंडा, जेएनएन। जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता की हालत काफी गंभीर बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की है।
आरोपित बालिका को चना दिलाने के बहाने गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर सरसों के खेत में ले गया। वहीं मुंह हाथ से बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव के लोगों की आहट पाकर आरोपित ने लड़की को छोड़ दिया। खून से लथपथ बालिका किसी तरह घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी मां को दी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़ता को प्राथमिक उपचार व मेडिकोलीगल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
अगर पानी लेने न भेजती तो बच जाती बिटिया
पीडि़ता की मां ने लड़की की हालत देखकर बिलखते हुए कहा कि अगर वह उसे पानी लाने के लिए न भेजती तो शायद बिटिया की आबरू बच जाती। मां ने कहा कि जब काफी देर बाद भी बेटी पानी लेकर नहीं लौटी तो, वह घर के आसपास उसे खोजने लगी। काफी समय तक तलाशा लेकिन, बेटी नहीं मिली। तलाश के दौरान बेटी खेत की ओर से आती दिखी।