मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने नातिन से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Sitapur News
सीतापुर में रिश्ते के नाना ने अपनी नातिन के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सीतापुर, जेएनएन। जिले में एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। रिश्ते की नाना ने अपनी नौ साल की नातिन के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि चचेरे नाना ने बच्ची को मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपति को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में बेटी-दामाद के साथ रह रही शहर के एक मुहल्ला निवासी महिला पांच दिन अपनी नौ वर्षीय के साथ घर आई थी। महिला के पड़ोस में ही रहने वाले उसके देवर ने चचेरी नातिन से दुष्कर्म किया। मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई। महिला ने बताया कि रविवार शाम उसके देवर ने नातिन को मोबाइल पर फिल्म दिखाने के नाम पर बुलाया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो वह नातिन को लेने गई। नातिन ने रोते हुए बताया कि, नाना ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
सजा के बाद भी थम नहीं रहे अपराध
बता दें कि राजधानी लखनऊ में मुंहबोला मामा अराफात 15 सितंबर 2019 को टाफी का लालच देकर छह साल की बच्ची को अपने साथ ले गया था। उसने बच्ची के साथ दुराचार करने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए 24 घंटे में उसे गिरफ्तार किया। जबकि छह दिन के भीतर पुलिस ने मामले की चार्जशीट लगा दी थी। कुल 11 गवाहों की गवाही और 19 नवंबर 2019 को आरोपी अराफात के भी बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों के आधार पर 40 दिनों में ही विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट अरविंद मिश्र ने 14 जनवरी 2020 को अराफात के खिलाफ दोष सिद्ध कर दिया। जबकि 17 जनवरी को अराफात को फांसी की सजा सुनाई गई थी।