सात साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया गंदा काम, फुसलाकर ले गया था बाग में Bahraich News
बहराइच के कैसरगंज थानाक्षेत्र का मामला है। बच्ची को गंभीरावस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बहराइच, जेएनएन। जिले में एक सात वर्षीय बालिका से चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीरावस्था में बालिका को सीएसची कैसरगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
ये है पूरा मामला
मामला कैसरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार को सात वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते का चचेरा भाई फैयाज मौके पर पहुंच गया। बहला फुसलाकर उसे घर के सामने स्थित बाग में खिलाने के बहाने बुला ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर आरोपित उसे वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। एसओ संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीरावस्था में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया।
क्या कहना है पुलिस का ?
एसओ ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तहरीर पर विजयपुर निवासी फैयाज पुत्र उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।