Move to Jagran APP

बहराइच में तेंदुए की दहशत, किशोरी को जबड़े में दबोच कर भागा-खेत में छिपा, मौत Bahraich News

बहराइच किशोरी गर्दन को को दबोचकर गन्‍ने के खेत में छिपा। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हांका लगाया तो छोड़कर भाग निकला।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 08:30 AM (IST)
बहराइच में तेंदुए की दहशत, किशोरी को जबड़े में दबोच कर भागा-खेत में छिपा, मौत Bahraich News
बहराइच में तेंदुए की दहशत, किशोरी को जबड़े में दबोच कर भागा-खेत में छिपा, मौत Bahraich News

बहराइच, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर तेंदुए की दहशत मची रही। शुक्रवार को तेंदुए ने खेत गई किशोरी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने हांका लगाया। इसके बाद भी तेंदुआ किशोरी को जबड़े में दबोच कर डटा रहा। मशाल जलाकर हांका लगाने के बाद तेंदुआ किशोरी को छोड़कर भाग गया। घायल किशोरी को सीएचसी शिवपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण दहशतजदा हैं। वन विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश भी है। 

prime article banner

ये है पूरा मामला 

मामला जिले के वन्यजीव प्रभाग के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा उदारपुरवा का है। यहां के निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी सावित्री (13) गुरुवार देर शाम गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में लाही काटने के लिए गई थी। इस दौरान छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर गन्ने के खेत में घसीट ले गया। तेंदुए को देखते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडो से लैस होकर गन्ने के खेत पर पहुंच गए, जहां तेंदुआ किशोरी की गर्दन को दबोचे बैठा था। ग्रामीणों ने हांका लगाकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागा। इसके बाद ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हांका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ घायल किशोरी को छोड़कर भाग गया। सूचना वन विभाग को दी गई। एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजन घायल किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी शिवपुर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए के हमले में हुई किशोरी की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। 

इलाके में दहशत का माहौल

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत तेंदुए के हमले में होने की जानकारी हुई है। परिवारजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन कर्मियों की टीम भी लगा दी गई है। वन कर्मी गांव के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अकेले न निकलें। समूह में ही खेतों में जाएं। बच्चों को अकेला न छोड़ें। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा।

तीन दिन पहले भी मचाया था आतंक 

बता दें, बीते मंगलवार (4 फरवरी) को जिले स्थित नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आह्लाद में तेंदुए ने आतंक मचाया था। गांव के तीन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया था। सबसे पहले शौच पर निकले युवक को घायल किया। उसके बाद घेराबंदी के दौरान एक घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मश्‍क्‍कत कर पिंजड़े में कैद किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.