Move to Jagran APP

मसूद अजहर पर चीन के रुख से भड़के व्यापारी, जलाई चीनी उत्पादों की होली

आदर्श व्यापार मंडल की अगुवाई में प्रदर्शन चीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 07:32 PM (IST)
मसूद अजहर पर चीन के रुख से भड़के व्यापारी, जलाई चीनी उत्पादों की होली
मसूद अजहर पर चीन के रुख से भड़के व्यापारी, जलाई चीनी उत्पादों की होली

लखनऊ, जेएनएन। चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चौथी बार आतंकी मसूद अजहर को बचाए जाने से नाराज व्यापारियों ने चीनी वस्तुओं की होली जलाई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की अगुवाई में उदयगंज में चीनी वस्तुओं की होली जलाई गई और चीन में बने वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अब भारत में चीन के व्यापार को और अधिक पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी देश भारत की सुरक्षा के खिलाफ खड़ा होगा, व्यापारी उसके सामान का बहिष्कार करेंगे। इस प्रदर्शन में विभिन्न बाजारों के व्यापारी, लघु उद्यमी, हॉकर और उपभोक्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर चीन निर्मित वस्तुओं की होलिका जलाई गई।

संगठन अध्यक्ष ने मांग की कि चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 300 से 500 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी लगाई जाए। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, महामंत्री शशिकांत शर्मा, आशीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, मनीष पांडेय, अनिरुद्ध निगम, दीपक लांबा, विजय कनौजिया, संजय त्रिवेदी, अमित अवस्थी, रजनीश यादव, हिमांशु गुप्ता, मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, इकबाल हसन, मसीहुज्जमा गांधी, रिजवान, सर्वेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.