मथुरा कांड का खलनायक यादव था और प्रदेश में 'उन्हीं' की सरकार: स्वामी स्वरूपानंद
मथुरा के जवाहरबाग कांड की घटना से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी बेहद आहत हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार के सिर पर इसका सारा ठीकरा फोड़ा है।
लखनऊ। मथुरा के जवाहरबाग कांड की घटना से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी बेहद आहत हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार के सिर पर इसका सारा ठीकरा फोड़ा है।
ललितपुर में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मथुरा कांड को उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी लापरवाही का नतीजा बताया। शंकराचार्य कहा कि वहां कई वर्षों से लोग एकत्र होते रहे थे। उन्होंने कहा कि सब पता होने के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि रामवृक्ष नाम का व्यक्ति यादव था और उत्तर प्रदेश में शासन यादवों का है। यादव-यादव के चक्कर में जवाहरबाग हिंसा को हवा मिली। वहां अवैध कब्जा करने वाला यादव था और उत्तर प्रदेश में शासन भी यादवों का ही है।