Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, तीन वीरांगनाओं के नाम पर महिला PAC बटालियन की स्थापना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारत वीरों की धरती है। यहां पर महान वीरागनाओं ने भी देश की आजादी में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि इनके बलिदान से हमको आजादी दिलाई। इन महान वीरागनाओं को हम नमन करते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 03:28 PM (IST)
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया

लखनऊ, जेएनएन। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज यानी 20 मार्च को राष्ट्र उनको नमन कर रहा है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मौजूद थीं।

loksabha election banner

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारत वीरों की धरती है। यहां पर महान वीरागनाओं ने भी देश की आजादी में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि इनके बलिदान से हमको आजादी दिलाई। इन महान वीरागनाओं को हम नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार मातृ शक्ति को नमन करने के साथ ही उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलंबन के लिए मिशन एक विशेष कार्यक्रम मिशन शक्ति के रूप में शुरू किया है। इसी मिशन शक्ति के तहत हमने उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। जिससे कि नारी की गरिमा के सम्मान की रक्षा हर हाल में हो। इसके साथ ही वीरागनाओं के बलिदान की भी चर्चा हो। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का आज बलिदान दिवस है। इस अवसर पर हम प्रदेश में तीन महिला पीएसी बटालियन की भी शुरुआत कर रहे हैं। इनका नाम की महान वीरांगनाओं के नाम पर है। इन तीन वीरांगनाओं ने देश की आजादी के लिए अपने को बलिदान किया। हमारी सरकार तीन महिला पीएसी बटालियन की स्थापना झलकारी बाई, रानी अवंतीबाई लोधी तथा वीरांगना उदादेवी के नाम पर पर रही है। यह भी इनके बलिदान के सम्मान का एक माध्यम है। 

मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई समेत तमाम वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और अवंतीबाई लोधी ने विदेशी हुकूमत की दासता स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और देश की स्वाभिमान के लिए अंतिम दम तक लड़ती रहीं। उनका बलिदान भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें एक नई प्ररेणा देता है। इन महान वीरांगनाओं से प्ररित होकर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम शुरू किया। प्रदेश सरकार ने महान वीरांगनाओं रानी अवंतीबाई लोधी, ऊधा देवी व झलकारीबाई के नाम पर तीन महिला बटालियन की घोषणा की है, जिन्होंने देश की स्वाधीनता की आंदोलन में अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई के नाम से पीएसी में महिला बटालियन की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा है कि इस बटालियन की आज से स्थापना होने जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि आजादी के आंदोलन में तीन महिला योद्धाओं के योगदान को देखकर हमने उत्तर प्रदेश में पीएसी की तीन महिला बटालियन का नामकरण उनके नाम पर किया है। रानी अवंतीबाई लोधी, उदा देवी और झलकारी बाई के नाम पर स्थापित होने वाली महिला पीएसी बटालियन को लेकर औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस 20 मार्च को होता है। हमने प्रदेश में 1535 थाना में महिला सुरक्षा डेस्क की स्थापना की है। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की शिकायत तत्काल दर्ज कराने के साथ ही उस पर त्वरित गति से सुनवाई भी होती है। हर मंडल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराध की सुनवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। हमारा प्रयास है कि हर जिले में कम से कम पांच महिला पुलिस की रिपोर्टिंग चौकी भी स्थापित हो। 

रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। वह 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.