रात में ढ़ाबे पर हुआ था झगड़ा, सुबह सड़क किनारे मिली युवक की लाश Raibareli News
रायबरेली में बाइक सवार युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव। पुलिस टीम जांच में जुटी।
रायबरेली, जेएनएन। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार रात में ढाबे पर खाना खाने गए युवक का वहां के कर्मचारियों से विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक सुबह मृत पाया गया।
यह है मामला
जिले के सिकन्दरपुर कोतवाली महराजगंज का रहने वाला आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि बुधवार देर रात सोमू ढ़ाबा पर खाना खाने गया था। बताया जा रहा है कि ढाबे पर कुछ लोगो से उसका विवाद हुआ था। ढाबा के कर्मियों में बीती रात हुवे विवाद ने तूल पकड़ा था जब उससे गाली गलौज होने लगी तो स्टाफ के साथ मालिको ने भी उसको मारापीट। इसके बाद एसओ मिल एरिया घटना स्थल पर पहुचे मामले को शांत कराया उसके बाद सभी लोग चले गए थे। वहीं गुरुवार सुबह युवक की लाश गढी खास के पास मिली। सड़क पर खून बिखरा हुआ था जिसे देखकर लग रहा था कि किसी भारी वाहन से उसकी टक्कर हुई है।
छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस महाराजगंज सीओ विनीत सिंह ने खुद घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी अनुसार मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर बने एक ढाबा में ढाबा कर्मचारियों से खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी पहलू पर फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।