Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: बर्फीली हवाओं से आज लुढ़केगा पारा, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

लखनऊ के अलावा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर के आसार। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान और अधिक गिरने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:51 AM (IST)
Lucknow Weather News: बर्फीली हवाओं से आज लुढ़केगा पारा, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
आने वाले दिनों में शीतलहर के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

लखनऊ, जेएनएन। जनवरी का पहला सप्ताह भले ही गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका हो, लेकिन दूसरे हफ्ते से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बर्फीली हवाओं से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ के अलावा पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शीतलहर की संभावना है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, हिमस्खलन व बारिश होने के चलते उत्तरी-पूर्वी हवाएं मैदानी क्षेत्रों का रुख लगातार कर रही हैं। इस वजह से ठंड बढ़ रही है। बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेशभर में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड रहेगी। हालांकि सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान और अधिक गिरने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। यानी आने वाले दिनों में शीतलहर के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चि‍मी यूपी के कई जनपदों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। बुधवार को भी सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में शीतलहर काे लेकर अलर्ट है। ऐसे में पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पश्‍च‍िमी हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। राजधानी में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में धूप निकली। मगर, बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा। ऐसे में ठंड का प्रकोप कायम है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सि‍यस रहने की उम्मीद जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में आज न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इसके आलावा पश्चि‍मी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी भी ठंड की चपेट में है। मंगलवार को गोरखपुर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री, बलिया में छह डिग्री तापमान सामान्य से नीचे लुढ़का। ऐसे ही पश्‍च‍िमी यूपी के मेरठ में 6.1 व नजीबाबाद में 6 डिग्री पारा नीचे आ गया। ऐसे ही अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप अभी बना रहेगा। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में मुसीबत बढ़ा रही है।

मंगलवार को भी दिनभर तेज व बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 व 06 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.