Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: गुनगुनी धूप में मनाएं क्रिसमस, ठंड नहीं पड़ेगी त्योहार पर भारी

Lucknow Weather News हवा की सेहत खराब संक्रमण का भय मास्क अवश्य लगाएं। शाम को कोहरा व ठंडी हवा का असर रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 08:43 AM (IST)
Lucknow Weather News: गुनगुनी धूप में मनाएं क्रिसमस, ठंड नहीं पड़ेगी त्योहार पर भारी
Lucknow Weather News: हवा की सेहत खराब, संक्रमण का भय , मास्क अवश्य लगाएं।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Weather News: क्रिसमस के त्योहार पर ठंड भारी नहीं पड़ेगी। शहरवासी गुनगुनी धूप में पर्व को मना सकेंगे। वहीं, प्रदूषण व वायरस के संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में ठंड का प्रकोप ज्यादा नहीं रहेगा। गुनगुनी धूप लोगों को राहत देगी। वहीं, शाम को कोहरा व ठंडी हवा का असर रहेगा। यह सुबह तक कायम रहेगी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। उधर, न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा।

पहाड़ों से आ रही हवा व कोहरा से सुबह-शाम गलन बरकरार है। वहीं बाराबंकी के न्यूनतम तापमान में 1.4, हरदोई में 2.2, कानपुर में 2.5, खीरी में 2.5, चुर्क में 6.1, बहराइच में 2.3, प्रयागराज में 2.2, बांदा में 4.3, बरेली में 3.9,मुजफ्फर नगर में 3.6 डिग्री पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी पारा में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

कई जिलों की हवा खराब

राजधानी में बुधवार को एक्यूआइ जहां 384 दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को 406 पहुंच गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआइ 448 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा का एक्यूआइ 441, गाजियाबाद 440, दिल्ली का 423 एक्यूआई दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.