Move to Jagran APP

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर रोशनी से नहाया लखनऊ, विधान भवन समेत कई इमारतें जगमगाई

Republic Day 2021 in Lucknow तिरंगे की रोशनी से नहाया विधान भवन सरकारी भवनों व प्रतिष्ठानों में लगाए गए तिरंगे। मुस्कुराया बाजार तिरंगों की भरमार। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 02:35 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:41 AM (IST)
Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर रोशनी से नहाया लखनऊ, विधान भवन समेत कई इमारतें जगमगाई
Republic Day 2021 in Lucknow: तिरंगे की रोशनी से नहाया विधान भवन, सरकारी भवनों व प्रतिष्ठानों में लगाए गए तिरंगे।

लखनऊ, जेएनएन। Republic Day 2021 in Lucknow: तहजीब के शहर-ए-लखनऊ में गणतंत्र के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजभवन, विधान भवन, लोक भवन, बापू भवन, पूर्वोत्तर रेलवे और इनकम टैक्स कार्यालय समेत सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगी रोशनी नजर आने लगी। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस मंगलवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी हैं। स्कूल-कॉलेजों में कोरोना संक्रमण के चलते गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों को छोटे स्तर पर कराने की तैयारी है।

बाजारों में भी तिरंगे और अन्य सामान बिकते रहे। दुकानों पर सजे तिरंगे गणतंत्र दिवस के आने का संदेश दे रहे थे। बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। बाजार में अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के ब्रोच, कैप, रीबन, टीशर्ट, हैंड बैंड आदि की भरमार दिखी। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आए हुए है। 

आलमबाग के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज और इससे संबंधित अन्य सामानों की बिक्री हो रही है। हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम खादी भंडार में राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी शुरू हो गई है। गांधी आश्रम में खादी से बने तिरंगे तीन साइज में उपलब्ध हैं। 

 

बाजार में उपलब्ध तिरंगें व कीमत 

  • कपड़े का तिरंगा बड़ा 200 से 250 तक
  • मध्यम साइज का तिरंगा 150 से 200 रुपये तक
  • छोटे साइज का तिरंगा 100 से 150 रुपये तक
  • कागज और कपड़े के छोटे साइज के तिरंगे 10 से 15 रुपये तक
  • कैप 5 से 20 रुपये तक
  • तिरंगा हैंड बैड 10 से 20 रुपये तक
  • तिरंगा रीबन 20 से 30 रुपये तक
  • तिरंगा बॉल 200 से 400 रुपये तक
  • टेबल स्टैंड वाला तिरंगा 100  से से 200 रुपये तक

नारी शक्ति के सम्मान के साथ निकली तिरंगा यात्रा: मिशन शक्ति के तहत गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 72वें गणतंत्र दिवस पर 72 महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। नारी शक्ति के सम्मान के आह्वान के साथ मनकामेश्वर उपवन घाट से निकली यात्रा की अगुआई महंत देव्या गिरि ने की। तिरंगा यात्रा मनकामेश्वर स्वयं सहायता समूह की महिला मंडल की बहनों की ओर से निकाली गई। स्वरोजगार की अलख जगाने वाली तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी 72 महिलाएं तिरंगे रंग के परिधान में सज धजकर शामिल हुईं। यात्रा में अनामिका भारत माता के रुप में नजर आईं तो शाम को मनकामेश्वर मंदिर को तिरंगे रंग से सजाया गया। यात्रा में उपमा पांडेय , वैदेही, रूबी, तृप्ता शर्मा समेत समूह की महिलाएं व आम लोग शामिल हुए। वहीं राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाकाल का तिरंगे से श्रृंगार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.