Move to Jagran APP

Amit Shah Rally in Lucknow: अमित शाह की रैली को देखते हुए कई जगह डायवर्जन

लखनऊ में रामकथा पार्क बंगला बाजार की तरफ आज बदला रहेगा यातायात। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह की रैली होगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 12:28 PM (IST)
Amit Shah Rally in Lucknow: अमित शाह की रैली को देखते हुए कई जगह डायवर्जन
Amit Shah Rally in Lucknow: अमित शाह की रैली को देखते हुए कई जगह डायवर्जन

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह की रैली होगी। इसी के मद्देनजर यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। पुलिस उपायुक्त यातायात चारू निगम ने बताया कि इधर के रास्तों पर डायवर्जन सुबह आठ बजे से रैली समाप्त होने तक लागू रहेगा। रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किग स्थल भी सुनिश्चित किए गए है।

loksabha election banner

इधर से न जाएं

- बंगला बाजार पुल तिराहे से राम कथा पार्क।

- पकरी पुल (हनुमान मंदिर) चौराहे से राम कथा पार्क।

- खजाना मार्केट चौराहे से उत्तर मुखी हनुमान मंदिर, राम कथा पार्क।

- उत्तर मुखी हनुमान मंदिर तिराहे से राम कथा पार्क।

- सेक्टर आइ (जीसी भवन) उत्तर मुखी हनुमान मंदिर सर्विस रोड तिराहे से राम कथा पार्क।

इधर से जाएं

- बंगला बाजार पुल तिराहे से पुलिस चौकी तिराहा से दाहिने खजाना मार्केट चौराहा होकर।

- पकरी पुल (हनुमान मंदिर) चौराहे से पकरी पुल नहर पार कर पकरी पुल चौराहा, बंगला बाजार पुल चौराहा होकर।

-खजाना मार्केट चौराहे से बंगला बाजार पुलिस चौकी तिराहा से बंगला बाजार पुल चौराहा होकर।

पार्किग

-सभी मंत्री व विधायक के वाहन पीडब्ल्यूडी कालोनी गेट-2 से कालोनी में बने मार्ग पर। (200 कार)

- वीआइपी वाहन कांशीराम स्मारक स्थल प्रशासनिक भवन के प्रांगण में। (40 कार)

- बंगला बाजार पुल तिराहे से एल्डिको पुल चौराहे तक सिंचाई विभाग कालोनी की सडक पर। (250 कार)

- बंगला बाजार पुल चौराहे से जेल हाउस चौराहा के मध्य सड़क के दोनों ओर। (300 कार)

-पकरी पुल चौराहे से बदनाम लड्डू (बौद्ध विहार मार्ग) पर दोनों तरफ। (200 कार)

- सीओ कैंट कार्यालय तिराहे से देवी खेड़ा मैदान तक सड़क किनारे। (500 कार)

बड़े वाहनों के लिए पार्किग

- कानपुर मार्ग से आने वाले बड़े वाहन पिकेडली तिराहे से दाहिने लोकबंधु अस्पताल चौराहा, पावर हाउस चौराहा, स्मृति उपवन चौराहा से बाएं चांसलर तिराहे से खजाना मार्केट चौराहे तक सड़क के किनारे दोनों तरफ। (60 बस)

- कानपुर मार्ग से आने वाले बड़े वाहन राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सामने पक्की पार्किंग। (40 बस)

- सीतापुर, हरदोई मार्ग और आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले बड़े वाहन बाराविरवा चौराहा से सीधे बंगला बाजार पुल चौराहा से उतरकर जेल हाउस चौराहा होते हुए ईको गार्डेन में बनी पार्किंग में। (150 बस)

-अयोध्या, सुलतानपुर मार्ग से आने वाले वाहन शहीद पथ उतरेटिया शहीद पथ पुल के नीचे और रायबरेली मार्ग से तेलीबाग नहर पुल चौराहा से एल्डिको पुल चौराहे से पहले नहर पार कर सड़क पर। (120 बस)

- रायबरेली मार्ग से आने वाले वाहन तेलीबाग नहर पुल चौराहा से एल्डिको पुल चौराहे से आगे देवी खेड़ा मैदान में। (50 बस)

पुलिस पार्किंग

- बौद्ध विहार शांति उपवन कार्यालय (100 बाइक)

- यूपी विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी कार्यालय (100 बाइक)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.