Move to Jagran APP

लखनऊ के रेस्टोरेंट में अवैध रूप से परोसा जा था हुक्का, 16 युवक-युवतियों समेत 24 हिरासत में

लखनऊ के महानगर स्थित कांसेप्ट हेडक्वार्टर में पुलिस ने की छापेमारी। हिरासत में आरोपितों में आठ कर्मचारी और 16 ग्राहक। रेस्टोरेंट से आठ हुक्के और फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:10 AM (IST)
लखनऊ के रेस्टोरेंट में अवैध रूप से परोसा जा था हुक्का, 16 युवक-युवतियों समेत 24 हिरासत में
लखनऊ: हिरासत में आरोपितों में आठ कर्मचारी और 16 ग्राहक। रेस्टोरेंट से आठ हुक्के और फ्लेवर बरामद किए गए।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी की महानगर पुलिस ने गोल मार्केट चौराहा स्थित कांसेप्ट हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट में रविवार को छापेमारी की। इस दौरान यहां लोगों को हुक्का पीते पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट के मैनेजर समेत आठ कर्मचारियों और हुक्का पी रहे 16 युवक-युवतियों समेत 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। रेस्टोरेंट से आठ हुक्के और फ्लेवर बरामद किए गए।  

loksabha election banner

छापेमारी एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में हुई थी। एडीसीपी के मुताबिक कई दिनों से हुक्का परोसे जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट दिल्ली निवासी अंकित वर्मा का है, जिससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मैनेजर विकास, मुकेश, शेफ जीशान समेत आठ कर्मचारियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। 

14 जनवरी को भी हुक्‍का बार पर हुए था एक्‍शन: बता दें, इससे पहले 14 जनवरी को राजधानी के सप्रू मार्ग स्थित बेक एंड फ्लेम रेस्टोरेंट में हजरतगंज पुलिस ने मारा छापा था। छापेमारी कर 12 हुक्का बरामद किए और रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक इलियाश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।   

हुक्का बार पर हाईकोट का प्रतिबंधित: गौरतलब है कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद राजधानी में हुक्का बार प्रतिबंधित किया गया था। कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया था। इसके बाद से लखनऊ पुलिस ने विभिन्न हुक्का बार में छापेमारी कर चुकी है। विभूतिखंड, अलीगंज, राजाजीपुरम और हजरतगंज समेत कई इलाकों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से लोगों को हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इससे पहले भी कई कर्मचारियों और हुक्का बार के संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। बावजूद इसके अभी भी कुछ रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.