UP स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लखनऊ की निशा ने जीता स्वर्ण, सपना को रजत
राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला की 10 किलोमीटर पैदल चाल की विजेता गोंडा की नम्रता कुमार बनीं।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:01 AM (IST)
लखनऊ(जेएनएन)। लखनऊ की निशा ने 52वीं यूपी स्टेट जूनियर (अंडर-20 पुरुष व महिला) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिला 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में शीर्ष स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुषों के दस किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में इटावा के दीपक कुमार पटेल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सोना अपने नाम किया। महिला की दस किलोमीटर पैदल चाल की विजेता गोंडा की नम्रता कुमार बनीं।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न राज्य चैंपियनशिप के इस वर्ग में निशा ने 18 मिनट 38.24 सेकंड का समय निकाला। इलाहाबाद की सपना पटेल ने 19 मिनट 20.76 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक जीता। इस वर्ग का कांस्य पदक गोंडा के अमृता पाल ने अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने पुरस्कृत किया।
परिणाम
- पुरुष 10,000 मीटर दौड़ :- स्वर्ण: दीप पटेल (वाराणसी) 32:30.71, रजत: गणोश कुमार (मिर्जापुर) 32:32.56, कांस्य: श्याम (इलाहाबाद) 32:42.80
- पुरुष 10 किलोमीटर पैदल चाल:- स्वर्ण: दीपक कुमार पटेल (इटावा) 47.04.03, रजत: अजीत कुमार यादव (इटावा) 51:11.69, कांस्य: अभिलाश कुमार यादव (वाराणसी) 52.25.19
- महिला 10 किलोमीटर पैदल चाल:- स्वर्ण: नम्रता कुमार (गोंडा) 1:10.28, रजत: ललिता (मेरठ) 1:31.18
- महिला 5000 मीटर दौड़:- स्वर्ण: निशा (लखनऊ) 18:38.24, रजत: सपना पटेल (इलाहाबाद) 19:20.76, कांस्य: अमृता पाल (गोण्डा) 20:28.69
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें