Move to Jagran APP

Lucknow COVID-19 News: कोरोना संक्रमण ने खींचा रोडवेज की बदहाली का खाका, एक माह में घटे सात लाख से ज्यादा यात्री

Lucknow COVID-19 News मार्च और अप्रैल में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट। लखनऊ रीजन के सभी डिपो में बीते एक माह यानी मार्च और अप्रैल के दौरान यात्रियों की कमी का जो ग्राफ सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 12:19 AM (IST)
Lucknow COVID-19 News: कोरोना संक्रमण ने खींचा रोडवेज की बदहाली का खाका, एक माह में घटे सात लाख से ज्यादा यात्री
Lucknow COVID-19 News: मार्च और अप्रैल में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट। ।

लखनऊ [नीरज मिश्र]। Lucknow COVID-19 News: कोरोना संक्रमण का कहर रोडवेज पर दिखने लगा है। निरंतर गिरती यात्रियों की संख्या ने रोडवेज की बदहाली का खाका खींचना शुरू कर दिया है। राजधानी के चारों प्रमुख बस स्टेशनों के साथ ही लखनऊ रीजन के सभी डिपो में बीते एक माह यानी मार्च और अप्रैल के दौरान यात्रियों की कमी का जो ग्राफ सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। महीनेभर में 7,70,748 यात्री रोडवेज बसों से किनारा कर चुके हैं।

loksabha election banner

डिपोवार यात्रियों की संख्या

डिपो- अप्रैल-2021-  मार्च 2021 -घटती यात्रियों की संख्या

चारबाग- 1,73,294 - 2,27,175 -53,881

अवध -1,54,793 -1,95,303 -40,510

कैसरबाग -6,40,585 -8,04,205 -1,63,620

आलमबाग -2,71,562 -3,26,880 -55,318

रायबरेली डिपो -4,70,201 -6,11,648 - 1,41,447

बाराबंकी डिपो -6,41,314 -8,50,842 -2,09,528

उपनगरीय -1,63,420 -2,10, 667 -47,247

हैदरगढ़ -1,46,924 -2,06,121 -59, 59,197

कुल- 26,62,093 - 34,32,841 -7,70,748

लखनऊ रीजन क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के मुताबिक, लगातार यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिक्कतों के बाद भी आम यात्री हों या फिर श्रमिक सभी को गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। लंबी चपत लगी है। यात्रियों की संख्या में अगर जल्दी सुधार न हुआ तो रोडवेज को बड़ा नुकसान होगा। परिवहन निगम यात्रियों की आय पर ही आगे बढ़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.