Move to Jagran APP

Lucknow Coronavirus News Update : कोरोनावायरस के साथ अफवाहों से भी बचना है जरूरी : पद्मश्री मालिनी अवस्थी

Lucknow Coronavirus News Update दैनिक जागरण विश्वसनीय मित्र की तरह है। ये हमें सही और सटीक जानकारी देता है। खुद को सही जानकारियों के साथ अपडेट रखने के लिए भी अखबार जरूरी हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:23 PM (IST)
Lucknow Coronavirus News Update : कोरोनावायरस के साथ अफवाहों से भी बचना है जरूरी : पद्मश्री मालिनी अवस्थी
Lucknow Coronavirus News Update : कोरोनावायरस के साथ अफवाहों से भी बचना है जरूरी : पद्मश्री मालिनी अवस्थी

लखनऊ, जेएनएन। पद्मश्री मालिनी अवस्थी का कहना है कि महामारी के इस समय में अखबार प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम कर रहे हैं। गृह मंत्रालय की ओर से भी अखबार को आवश्यक सेवाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस समय हमें कोरोना के साथ ही अफवाहों से भी बचकर रहना है। ऐसे में दैनिक जागरण विश्वसनीय मित्र की तरह है। ये हमें सही और सटीक जानकारी देता है। खुद को सही जानकारियों के साथ अपडेट रखने के लिए भी अखबार जरूरी हैं। आज के समय में सूचनाओं के स्रोत की कमी नहीं है। कहीं से भी कोई खबर या जानकारी आ सकती है। टीवी चैनल दिन-रात चलते रहते हैं। 

loksabha election banner

उन्हें कुछ न कुछ दिखाते ही रहना है। सोशल मीडिया का तो हाल बुरा है, वहां अधिकतर फेक खबरें तैरती हैं। अखबार के साथ ऐसा नहीं है। जवाबदेही और जिम्मेदारी के साथ काम होता है। हर एक शब्द पर पैनी नजर होती है। अखबार में तथ्य बोलते हैं। किसी के खिलाफ खबर होती है तो उसका पक्ष भी रहता है। अखबार खासकर दैनिक जागरण से विश्वास का खूबसूरत रिश्ता कायम है, जो अभी नहीं, बहुत पहले से है। महामारी के समय भी हमें हर दिन दैनिक जागरण पढऩे को मिला है। एक सच्चे मित्र की तरह ये विषम परिस्थिति में भी हमारे साथ रहा। हम इस बात से निश्चिंत रहते हैं कि अखबार से कोरोना का संक्रमण नहीं हो सकता। 

हर दिन कितने नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं, कितने ठीक हो रहे हैं, इसके सही आंकड़े भी हमें दैनिक जागरण से ही मिल पा रहे हैं। सिर्फ सूचना देना नहीं, बचाव के तरीके भी पढऩे को मिलते हैं। कोरोना के संबंध में बढिय़ा लेख और जानकारियां दी जा रही हैं, जिसे पढ़कर हम लाभान्वित होते हैं। आज के समय में अखबार हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। दैनिक जागरण ने समय-समय पर पाठकों को ये समझाने की भी कोशिश की है कि डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। 

मगर, सतर्क रहते हुए सेहत के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता बढ़ गई है। हम ये विश्वास के साथ कह सकते हैं कि दैनिक जागरण की तरफ से अखबार के सुरक्षित प्रकाशन और वितरण के उच्च मानकों का पूरी तरह पालन हो रहा है। अखबार छापने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक है। सैनिटाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का हवाला देते हुए जागरण ने लोगों से बेवजह न डरने की अपील भी की है। लिहाजा, सुरक्षित रहें। अपने प्रिय अखबार दैनिक जागरण से जुड़े रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.