Lucknow Coronavirus News: लखनऊ में 478 मरीजों को कोरोना, सात ने अस्पताल में तोड़ा दम
Lucknow Coronavirus News राजधानी लखनऊ में सप्ताह भर में घटी कोरोना संक्रमण की दर 478 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि सात की हुई मौत। मोबाइल वैन से निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग अलीगंज बीएमसी में किया सीएमओ ने दौरा। 38 लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया।
लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Coronavirus News: शहर में कुछ दिनों से काेरोना के केस घटे हैं। मगर, संक्रमण कायम है। वायरस हर रोज सैकड़ों लोगों को गिरफ्त में ले रहा है। साथ ही कई की जान भी ले रहा है। शनिवार को चार सौ से अधिक मरीज पाए गए। वहीं सात की मौत भी हो गई है।
राजधानी के कई मोहल्ले वायरस की में चपेट में हैं। शनिवार को अलीगंज में 22 ,आशियाना में 10, इंदिरा नगर में 38, आलमबाग में 11, ठाकुरगंज में 10, तालकटोरा में 17, गोमती नगर में 36, हजरतगंज में 15, मड़ियांव में 30, रायबरेली रोड के 32, अलीगंज में 22, जानकीपुरम में 22, महानगर में 13, चौक में 21, चिनहट में 10, विकासनगर में 12, गुडम्बा में 20, बाजार खाला में 11 मरीज पाए गए। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में 478 लोगों पर वासरस ने हमला बोला। तमाम मोहल्ले कंटेनमेंट जोन में तब्दील हैं।
107 मरीज हॉस्पिटल शिफ्ट
145 रोगियों को शनिवार को हाॅस्पिटल का आवंटन किया गया। शाम तक
107 रोगियों को हाॅस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। वहीं 38 मरीजों ने होम आईसोलेशन के लिए अनुरोध कर एम्बुलेंस को लौटा दिया। इसके अलावा होम आइसोलेशन के 3,365 मरीजों की फोन पर जानकारी ली गई। हेला डॉक्टर सेवा में 205 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया ।
674 ने वायरस को हराया, रिपीट में मिले टेस्ट
24 घंटे में 674 रोगियों ने वायरस काे हरा दिया। यह मरीज 14 दिन तक होम क्वारंटान में रहेंगे। वहीं 9544 लोगों के सैम्पल लैब भेजे गए। शनिवार को शहर में कुल मरीजों की संख्या 54, 491 हो गए। वहीं मृतकों की संख्या 725 हो गए हैं। वहीं सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बीएमसी अलीगंज का दौरा किया। यहां अधिक केस आने पर मरीजों का ब्योरा चेक किया। इसमें केस रिपीट पाए गए। लिहाजा, इन मरीजों की संख्या हटेगी।