Move to Jagran APP

Lucknow Coronavirus News: कोरोनावायरस का लखनऊ के इंदिरा-गोमती नगर में प्रकोप कायम, 28 नए मरीज मिले

Lucknow Coronavirus News शुक्रवार सुबह 28 नए मरीज मिले है नहीं टूट रही संक्रमण की चेन। अब 24 घंटे में मरीजों की तदाद 250 से 350 के आस-पास बनी हुई है। शहर में अब तक 45037 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए। इनमें 42752 ने वायरस को हरा दिया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 08:15 AM (IST)
Lucknow Coronavirus News: कोरोनावायरस का लखनऊ के इंदिरा-गोमती नगर में प्रकोप कायम, 28 नए मरीज मिले
शहर में अब तक 45037 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए। इनमें 42752 ने वायरस को हरा दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Coronavirus News: राजधानी लखनऊ में महीनों से कोरोना वायरस की चेन ब्रेक नहीं हो रही है। हर रोज सैकड़ों मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं शहर के इंदिरा नगर-गोमती नगर में वायरस टॉप पर बना हुआ है। यहां कांटेक्ट-ट्रेसिंग अभियान चलाने के बावजूद वायरस थमता नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

राजधानी में अक्टूबर में संक्रमण की दर कुछ कम हुई है। अब 24 घंटे में मरीजों की तदाद 250 से 350 के आस-पास बनी हुई है। मगर, वायरस की चेन ब्रेक न होने से खतरा बरकरार है। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को अब तक 28 नए कोरोना के मरीज पाए गए। इसमें इंदिरा नगर के सात, गोमतीनगर के आठ मरीज पाए गए। इसके अलावा रायबरेली रोड,मडियांव, हजरतगंज, पारा, तालकटोरा, आलमबाग , चिनहट , चौक, अलीगंज, जानकीपुरम व विकास नगर के मरीजों में संक्रमण पाया गया।

अब तक 45 हजार होमआइसोलेशन

शहर में अब तक 45037 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए। इनमें 42752 ने वायरस को हरा दिया है। वहीं वर्तमान में 2285 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनका कोविड कंट्रोल रूम से अपडेट लिया जा रहा है। वहीं सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर गुरुवार को 6324 लोगों के नमूने लिए हैं। इनकी लैब में जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.