Move to Jagran APP

Lucknow Coronavirus News Update: लखनऊ में 20 नए मरीजों में कोरोना-संख्या पहुंची 942; बलरामपुर में BJP के पूर्व जिला मंत्री की मौत

Lucknow Coronavirus News Update राजधानी में मरीजों का आंकड़ा नौ सौ पार पहुंचा नहीं थम रहा प्रकोप। शुक्रवार को राजधानी में 13 नए मरीजों में कोरोना मिला है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 07:49 PM (IST)
Lucknow Coronavirus News Update: लखनऊ में 20 नए मरीजों में कोरोना-संख्या पहुंची 942; बलरामपुर में BJP के पूर्व जिला मंत्री की मौत
Lucknow Coronavirus News Update: लखनऊ में 20 नए मरीजों में कोरोना-संख्या पहुंची 942; बलरामपुर में BJP के पूर्व जिला मंत्री की मौत

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Coronavirus News Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कायम है। शुक्रवार को पीएसी के तीन जवानों समेत 20 में कोरोना की पुष्टि‍ हुई। इसमें से पहले संक्रमि‍त व्यक्ति‍ परि‍वार के भी मरीजों में बीमारी की पुष्टि‍ हुई है। इसमें छह पुरुष व चार मह‍िला रोगी हैं। इसमें फैजाबाद रोड के पांच, एलडीए काॅलोनी के चार, ठाकुरगंज के पांच, मडियांव का एक, स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट आॅफ लर्निंग का एक, राजाजीपुरम् का एक, पीएसी के तीन रोगी हैं। इसके अलावा 43 रोगियों को डि‍स्चार्ज कि‍या गया है। इसमें केजीएमयूू के तीन, आरएसएम के चार, ईएसआई हाॅस्पिटल के आठ रोगी को छुट्टी दे दी गई है। ऐसे में अब शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 942 हो गई है। वहीं, लखीमपुर में एसएसबी जवान सहित चार मिले कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर, बलरामपुर में पॉजिटिव आए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री की मौत के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। इन्हें  राजधानी के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था जहां रात में उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। 

loksabha election banner

बलरामपुर : पॉजिटिव आए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री की मौत, बढ़ी सतर्कता   

गुरुवार की देर रात पॉजिटिव आए भाजपा के पूर्व जिला मंत्री की शुक्रवार की सुबह लखनऊ में मौत हो गई। कोरोना से जिले में दूसरी मौत होने से प्रशासन सकते में है। गुरुवार रात पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिला मंत्री को लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराया गया था जहां रात में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके अलावा कोइलरा व रेहरा बाजार में दो पॉजिटिव मिले हैं। तीनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमें पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है। कंटेनमेंट जोन में वाहनों का प्रवेश एवं निकास पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिर्फ चिकित्सीय, स्वच्छता कार्य व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की छूट रहेगी। अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने मौत की पुष्टी की है।

लखीमपुर: एसएसबी जवान सहित चार मिले कोरोना पॉजिटिव

प्रशासन को 194 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया जाता है कि इनमें एक एसएसबी जवान भी शामिल है जो मजरा फार्म में क्वारंटाइन है। इसके अलावा शहर के मेला मैदान, महेवागंज और मोहम्मदी में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति दिल्ली, मुंबई और हरियाणा से लौटे हैं। इससे पहले पुलिस लाइंस में पांच पुलिसकर्मी वह एक युवती संक्रमित पाए जा चुके हैं। सुरक्षाकर्मियों के बीच कोरोना के पांव पसारने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चारों जगहों को कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित किया है।

राजधानी में पत्रकारों व पुलिस तक भी पहुंच रहा संक्रमण 

गुरुवार को पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर, नर्स समेत कई कर्मी संक्रमण की चपेट में आए। ऐसे में अस्पतालों से लेकर विभागों तक हड़कंप मचा रहा। वहीं, शहर में मरीजों की संख्या अब नौ सौ पार हो गई है। राजधानी में गुरुवार को 36 कोरोना के पॉजिटिव मरीज आए। इसमें आठ महिला व 28 पुरुष पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों में रिजर्व पुलिस लाइन के आठ, न्यूज चैनल के छह पत्रकार, पारा में एक,लोकबंधु का एक कर्मचारी, आलमबाग में सात, तेलीबाग में एक,108 एंबुलेंस सेवा के चार, गौतमपल्ली के तीन , एलडीए में एक , विभूतिखंड में एक, हुसैनाबाद में एक, विवेकखंड में एक, विजयनगर में एक के रोगी पाया गया है।

12 हजार लोगों का जुटाया स्वास्थ्य ब्योरा

सीएमओ की टीम ने अमरूदही बाग, सुजानपुरा, एलडीए काॅलोनी, गीता पल्ली, नटखेडा, बिल्लावा क्षेत्रों में संक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें 36 टीमें लगाई गई हैं। टीम ने 3281 घर का भ्रमण किया। साथ ही12974 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 468 लोगों का सैंपल जुटाया गया। वहीं मरीजों की संख्या कुल 922 हो गई है।

डॉक्टर में कोरोना, मरीज शिफ्ट

लोहिया संस्थान में न्यूरो सर्जरी विभाग के रेजीडेंट डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। साथ ही न्यूरो सर्जरी वार्ड को सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है। वहीं एक टेक्नीशियन समेत दो कर्मियों में भी संक्रमण की चर्चा है। हालांकि, सीएमओ की टीम ने कर्मियों में केस कंफर्म नहीं किया है।

एंबुलेंस कॉल सेंटर के कर्मी संक्रमित

कोरोना वायरस एंबुलेंस दफ्तर में भी फैल रहा है। यहां भी अब केस बढ़ रहे हैं। सीएमओ के मु ता िबक 108 एंबुलेंस कॉल सेंटर के चार कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में अन्य कर्मियों में हड़कंप कायम है।

पीजीआइ की नर्स संक्रमित, वार्ड कर्मियों में अफरातफरी

पीजीआइ के गेस्ट्रो वार्ड की नर्स में संक्रमण मिला। इसके बाद वार्ड और संस्थान परिसर में अफरातफरी मच गई। पीजीआइ परिसर में रहनी वाली यह पहली कर्मचारी हैं, जो कोरोना संक्रमित हुई हैं। नर्स को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संपर्क में आए वार्ड और आवासीय परिसर के लोगों के नमूने जांच को भेजा गया। यह नर्स परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के निकट टाइप टू आवास में रहती हैं। गेस्ट्रो वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। तीन दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई थी।

मंत्री के दौरे के 1 घंटे बाद आई रिपोर्ट से मचा हड़कंप, वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव 

रायबरेली : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के होश शुक्रवार को उस वक्त उड़ गए, जब जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। क्योंकि इसी अस्पताल में सुबह स्वास्थ्य मंत्री ने दौरा किया था। उनके जाने के करीब 1 घंटे बाद रिपोर्ट आई। जिसमें कर्मचारी की तैनाती एक्स-रे कक्ष में थी। एक्स-रे कक्ष के साथ ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड और टेलीमेडिसिन सेंटर भी सील कर दिए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह के दौरे के बाद विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है दौरे के समय संक्रमित वहां मौजूद नही था। जबकि आज वह ड्यूटी पर आया था।

जिला अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में तैनात एक वार्ड ब्वाय का सैंपल दो दिन पहले जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार की दोपहर उसकी रिपोर्ट आई। इसमें उसके संक्रमित होने का पता चला। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन में भी खलबली मच गई। आनन-फानन में वार्ड ब्वाय को कोविड-19 केयर सेंटर भेजा गया। इसके अलावा उसके प्रथम संपर्की एक्स-रे के टेक्नीशियन को चिकित्सकों की देखरेख में जिला अस्पताल के ही एक प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। जिला अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, टेलीमेडिसिन सेंटर और ऑपरेशन थिएटर एक ही जगह हैं। एक ही गली से इन चारों जगह का आना-जाना होता है। इस नाते एक्स-रे कक्ष के साथ टेलीमेडिसिन सेंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष और ऑपरेशन थिएटर को भी सील कर दिया गया है। वार्ड ब्वाय की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला अस्पताल के तमाम चिकत्सकों और कर्मचारियों खौफ का माहौल है। कुछ चिकित्सक और कर्मचारी खुद ही होमक्वारंटाइन में चले गए हैं। वहीं जो ड्यूटी पर हैं, उनकी भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कुछ यही हाल यहां पर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का भी है। उधर सीएमएस का कहना है कि जब मंत्री निरीक्षण पर थे उस वक्त वह वार्डब्वाय  वहां मौजूद नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.