UP Weather Update: धूप निकलने पर भी ठंडी हवा से लुढ़क रहा पारा, सुबह-शाम रहेगा हल्का कोहरा
लखनऊ समेत कई जनपदों में सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। वहीं दिन में मौसम साफ भी हो जा रहा है। बावजूद ठंडी हवाओं ने अधिकतम पारा लुढ़का दिया है। इसके साथ ही कुछ जनपदों में न्यूनतम पारा में भी गिरावट आ रही है।
लखनऊ, जेएनएन। यूपी में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। ऐसे में धूप निकलने पर भी ठंड बनी रहेगी। वहीं सुबह-शाम हल्का कोहरा रहेगा। अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिसंबर अंत से कड़ाके की सर्दी होगी। घनघोर कोहरे के साथ-साथ गलन भी बढ़ेगी। फिलहाल बुधवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निलकेगी। वहीं पहाड़ों से आ रहीं उत्तरी-पश्चिमी हवा पारा लुढ़काएंगी।
लखनऊ समेत कई जनपदों में सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। वहीं दिन में मौसम साफ भी हो जा रहा है। बावजूद ठंडी हवाओं ने अधिकतम पारा लुढ़का दिया है। इसके साथ ही कुछ जनपदों में न्यूनतम पारा में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ से आ रहीं हवा ठंड बढ़ाएंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री के करीब रहेगा।
इन जनपदों में लुढ़क रहा पारा
राज्य के कई जनपदों में पारा लुढ़क रहा है। ऐसे में यहां ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को लखनऊ के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री से िल्सयस की गिरावट पाई गई। इसके अलावा हरदोई में तीन, कानपुर में 3.5, खीरी में 4.2, वाराणसी में 5.1, प्रयागराज में 3.4, झांसी में 6.4, हमीरपुर में 6, बरेली में 6.3, शाहजहांपुर में 5.2, मेरठ में 5.6, आगरा में 5.5, अलीगढ़ में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मं गिरावट पाई गई है। वहीं एयर क्वॉलिटी इंडेक्स लखनऊ की फिर खराब की श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को 256 एक्यूआइ रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति में हृदय व सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।