Move to Jagran APP

लखीमपुर : दो लोगों की जान लेने वाले तेंदुए को गांव वालों ने ईंट-पत्थरों से मार डाला

लखीमपुर में नेपाल के पहाड़ी जनपद डडेलधुरा के निकट वनक्षेत्र में आक्रमण कर एक किशोरी व किशोर की जान लेने वाले तेंदुए को लोगों ने ईंट-पत्थर व घरेलू हथियार का प्रयोग कर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:16 AM (IST)
लखीमपुर : दो लोगों की जान लेने वाले तेंदुए को गांव वालों ने ईंट-पत्थरों से मार डाला
लखीमपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए को ईंट-पत्थरों से पीट पीटकर मार डाला।

लखीमपुर, जेएनएन। नेपाल के पहाड़ी जनपद डडेलधुरा के निकट वनक्षेत्र में आक्रमण कर एक किशोरी व किशोर की जान लेने वाले तेंदुए को लोगों ने ईंट-पत्थर व घरेलू हथियार का प्रयोग कर मार डाला। 

loksabha election banner

बैतड़ी के शिवनाथ गांव पालिका-चार बगार की माया महता (18) साल की किशोरी की जान लेने वाले तेंदुए को गांव वालों ने घेर कर मार दिया है। गांव पालिका के अध्यक्ष कर्ण सिंह साउद ने बताया कि सोमवार को लगभग ढाई बजे माया साउद भागेश्वर वन क्षेत्र  में घास काटने गई थी। वहां छिपे तेंदुए ने हमला कर  दिया। साथ गई अन्य लड़कियों ने घर आकर घटना की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद कोहराम मच गया। गांव वाले समूह बना कर  शव की तलाश में जंगल गए  तो देखा कि तेंदुआ झाड़ी में  बैठ कर मांस खा रहा था। तभी चारों तरफ से गांव वालों ने उसे घेर लिया। इसके बाद ईंट पत्थर व घरेलू हथियार से देर शाम तेंदुए को मार डाला। जिला पुलिस कार्यालय डडेलधुरा से घटना स्थल के लिए पुलिस निरीक्षक राजेंद्र चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची। डीएसपी महेंद्र नेपाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। 

रविवार को इसी वन क्षेत्र में शौच के लिए जंगल गए दिल बहादुर साउद (12) पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.