Move to Jagran APP

बहराइच में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, काफी देर चला संघर्ष

सीएचसी में चल रहा घायलों को उपचार। वन विभाग की गांवों में कैंप कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए सचेत किया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 07:52 PM (IST)
बहराइच में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, काफी देर चला संघर्ष
बहराइच में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, काफी देर चला संघर्ष

बहराइच, जेएनएन। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों के दो सगे भाइयों समेत चार लोगों पर शुक्रवार को सुबह खेत व बगीचे में काम करते समय जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें चारों लोग घायल हुए हैं। निकट सीएचसी पर घायलों को भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में कैंप कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए सचेत किया गया है।

loksabha election banner

धर्मापुर रेंज से निकले तेंदुए ने ग्राम लालबोझा निवासी दो सगे भाई अशरफ अली व रफीक पुत्र मुहम्मद अली अपने खेत मे काम कर रहे थे तभी अचानक जंगल से निकलकर आये तेंदुए ने उनपर हमला बोल दिया। पांच मिनट तक कड़ा संघर्ष चलता रहा अंततः दोनों भाई अपनी जान बचाने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने खेत की घेरा बंदी कर हांका लगाया। इस तेंदुओ जंग की ओर भाग गया।

वहीं मोतीपुर रेंज के ग्राम मनगोढ़िया निवासी रविप्रकाश व गोविंद प्रसाद अपने घर के पीछे स्थित बागीचे में काम कर रहे थे। इसी दौराने दोनों पर तेंदुऐ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। जिससे दोनों की जान बच गई। मुर्तिहा कोतवाली अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलो को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। धर्मापुर रेंज के वन रक्षक बम्मन मिश्र वन टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को चाैकन्ना रहने की सलाह दी है।

चार अप्रैल को रेंजर समेत 10 लोगों हुए थे घायल

प्रभाग से सटे गांवों में अचानक तेंदुए का हमला तेज हो गया है। चार अप्रैल को भी हरखापुर गांव में तेंदुए शिकार के चक्कर में घुस गया था। रेस्क्यू के दौरान रेंजर समेत 10 लोगों को तेंदुए ने घायल कर दिया था। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि इन दिनों वातावरण शांत है। हलचल न होने से तेंदुआ शिकार के चक्कर में गांवों की ओर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.