Move to Jagran APP

लखनऊ समेत यूपी के 20 बस अड्डों पर लगेगी एलईडी स्क्रीन, मिलेगी आवागमन की ताजा जानकारी

परिवहन निगम प्रबंधन यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रदेश के 20 प्रमुख बस स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन लगवाने जा रहा है। निर्भया मद से यह लगाई जाएंगी। इसके पीछे मंशा है कि लेट या समय से बस न पहुंचने पर यात्री को बार-बार पूछताछ काउंटर पर न जाना पडे़।

By Vikas MishraEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 12:49 PM (IST)
लखनऊ समेत यूपी के 20 बस अड्डों पर लगेगी एलईडी स्क्रीन, मिलेगी आवागमन की ताजा जानकारी
वॉल्वो और स्कैनिया का अनुबंध खत्म होने के बाद अब यात्रियों को एसी जनरथ का विकल्प दिया जा रहा है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। परिवहन निगम प्रबंधन यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रदेश के 20 प्रमुख बस स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन लगवाने जा रहा है। निर्भया मद से यह लगाई जाएंगी। इसके पीछे मंशा है कि लेट या समय से बस न पहुंचने पर यात्री को बार-बार पूछताछ काउंटर पर न जाना पडे़। वह बड़ी स्क्रीन पर जानकारी प्राप्त कर सके। रेलवे की तर्ज पर इन एलईडी स्क्रीन से यात्रियों को बसों के आवागमन और किस प्लेटफार्म पर कौन सी बस आ जा रही आदि कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी। इस पर तकरीबन 51 करोड़ रुपया खर्च होगा।

loksabha election banner

आगामी तीन माह में इसे लगाया जाना है।

प्रदेश के इन बस स्टेशनों पर लगेंगी स्क्रीन 

  • लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग।
  • कानपुर के सेंट्रल बस स्टेशन
  • इटावा
  • आगरा के आएसबीटी ट्रांसपोर्टनगर
  • गाजियाबाद -कौशांबी
  • मेरठ
  • सहारनपुर
  • मुरादाबार
  • बरेली-सेटेलाइट बस अड्डा
  • प्रयागराज-सिविल लाइंस
  • वाराणसी-कैंट बस स्टेशन
  • आजमगढ-बस स्टेशन आजमगढ़
  • गोरखपुर -गोरखपुर
  • अलीगढ़-मसूदाबाद
  • देवी पाटन-बहराइच
  • अयोध्या धाम- अयोध्या
  • नोएडा
  • झांसी
  • हरदोई

यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रदेश के 20 प्रमुख बस स्टेशनों पर यह एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। आगामी तीन माह में इसे लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को बस स्टेशन परिसर में बैठे-बैठे ही बसों, सेवाओं, रूटों और किस प्लेटफार्म पर कहां की बस आने वाली है इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। -अनंघ मिश्र, प्रधान प्रबंधक परिवहन निगम 

वाॅल्वो-स्कैनिया की जगह दीपावली पर इस बार एसी जनरथः रोडवेज बेडे़ से महंगे किराये वाली वॉल्वो-स्कैनिया बसों के हटने के बाद परिवहन निगम प्रशासन अपनी 125 एसी जनरथ बसों का प्रयोग त्याेहारी सीजन में करेगा। दीपावली के मद्देनजर यह बसें लोगों को राहत देंगी। साथ ही इनमें भी यात्रियों को टिकट की एडवांस और तत्काल बुकिंग की सुविधा होगी। यात्री आगामी 26 अक्टूबर से दीपावली को लेकर अपनी सीट रिजर्व करा सकता है।यह बसें हाई एंड सेवाओं के विकल्प के रूप में प्रयोग की जाएंगी।

बता दें कि वॉल्वो और स्कैनिया का अनुबंध खत्म होने के बाद अब यात्रियों को एसी जनरथ का विकल्प दिया जा रहा है। इनका संचालन लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग बस स्टेशनों से किया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, गोरखपुर, जयपुर, वाराणसी, मुज्जफ्फरपुर, देहरादून आदि शहरों के बीच इन एसी जनरथ सेवाओं को लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.