Move to Jagran APP

लखनऊ में LDA 800 करोड़ के बजट से करेगा निर्माण कार्य, नई Township से लेकर तैयार होगा विकास का खाका

लखनऊ विकास प्राधिकरण लविप्रा अपनी कालोनियों में विकास कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च करेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में निर्माण व विकास कार्य पर टुकड़ों में 800 करोड़ के आसपास खर्च करेगा।

By Rafiya NazEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:16 AM (IST)
लखनऊ में LDA 800 करोड़ के बजट से करेगा निर्माण कार्य, नई Township से लेकर तैयार होगा विकास का खाका
एलडीए की नई टाउनशिप के लिए मोहान रोड योजना पर 29.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विकास प्राधिकरण लविप्रा अपनी कालोनियों में विकास कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च करेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में निर्माण व विकास कार्य पर टुकड़ों में 800 करोड़ के आसपास खर्च करेगा। इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 2342.75 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। हालांकि यह बजट पिछले साल की तुलना में कई सौ करोड़ रुपये कम है। हालांकि इस बजट को अभी मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन आगामी बोर्ड मीटिंग में इसे रखने की तैयारी है। 

loksabha election banner

लेखा विभाग के अफसरों के मुताबिक आगामी वित्तीय वर्ष की आय के रूप में 293.50 करोड़ प्रस्तावित किया है। वहीं पूंजीगत आय से 1875.53 करोड़ रुपये है। इस तरह राजस्व मद में 208.36 करोड़ का खर्च तथा पूंजीगत व्यय में 1711.08 करोड़ों प्रस्तावित किया है। वहीं लविप्रा ने आगामी वित्तीय वर्ष में विकास पर 358.50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने अपनी योजनाओं का मरम्मत कार्य पर भी प्राधिकरण ध्यान देगा। इसके लिए इस बार बजट मं चार गुणे से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। 

लविप्रा खर्च करेगा इन योजना पर पैसा 

नई टाउशिप के लिए मोहान रोड योजना पर    : 29.50 करोड़

  • रतन खंड योजना पर                         : 6.30 करोड़
  • सीजी सिटी योजना के विकास पर            : 108 करोड़
  • कबीर नगर देवपुर पारा योजना पर           : 23 करोड़
  • जानकीपुरम व विस्तार एक से 11 तक        : 17.75 करोड़
  • सीतापुर रोड  योजना                              : 5.45 करोड़
  • मानसरोवर योनजा                               : 2.20 करोड़
  • हरदोई रोड स्थित बसंत कुंज योजना              : 145.80 करोड़
  • गोमती नगर विस्तार योनजा                     : 69.40 करोड़
  • जेपी इंटरनेशन का काम पूरा करने के लिए       :  40 करोड़
  • सीजी सिटी संस्कृति स्कूल व सीएसआई टावर     : 98.80 करोड़
  • अवैध निर्माण तोड़ने के लिए                      : एक करोड़
  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की मरम्मत पर               : सात करोड़                                  : 

नोट : कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर प्राधिकरण करीब 145.17 करोड़ खर्च करेगा। 

लखनऊ : निर्माण व विकास कार्य पर खर्च होंगे करोड़ों

  • गोमती नगर विस्तार योजना पर 69 करोड़ होंगे खर्च
  • हरदोई रोड, मानसरोवर, सीतापुर रोड पर 153 करोड़ से कराएं जाएंगे काम
  • मोहान रोड, प्रबंध नगर की प्रस्तावित टाउनिशप पर 47 करोड़ होंगे खर्च
  • सीजी सिटी में संस्कृति स्कूल व सीएसआइ टावर पर 99 करोड़ होंगे खर्च

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.