Move to Jagran APP

History Sheeter Vikas Dubey: एलडीए की टीम ने की विकास दुबे के मकान की नापजोख, कल फिर से होगी पड़ताल

लखनऊ में विकास दुबे और भाई के नाम नहीं पास हुुआ कृष्णा नगर के मकानों का नक्शा एलडीए की टीम मकान के निर्माण की बुधवार को फिर से कर सकती है जांच।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 08:42 PM (IST)
History Sheeter Vikas Dubey:  एलडीए की टीम ने की विकास दुबे के मकान की नापजोख, कल फिर से होगी पड़ताल
History Sheeter Vikas Dubey: एलडीए की टीम ने की विकास दुबे के मकान की नापजोख, कल फिर से होगी पड़ताल

लखनऊ, जेएनएन। विकास दुबे और उसके भाई के इंद्रलोक कालोनी के मकान उनके खुद के नाम पर एलडीए में दर्ज नहीं हैं। नक्शे सालों पहले पास हुए हैं और तब मकान किसी और के नाम थे। ये मकान बाद में मूल मालिकों से खरीदे गए हैं। एलडीए ने मंगलवार को नक्शों की जांच की। मौके पर मकान की जांच के लिए एलडीए की टीम मंगलवार को विकास दुबे के घर पहुंची। जहां फीते से पूरा मकान नापा गया। एक घंटे तक आसपास के मकानों को भी परखा गया है।

loksabha election banner

इंद्रलोक कॉलोनी की दो मकान जो कि विकास दुबे से जुड़े हुए हैं, उनका मौके पर परीक्षण किया गया था। मकान नंबर जे 424 वह मकान है, जिसमें विकास दुबे की पत्नी और वह खुद रहता था। इसका मानचित्र एलडीए की मानचित्र सेल में सोमवार को मिल गया था। कॉलोनी में एक अन्य मकान के-528 विकास के भाई दीप प्रकाश के नाम है। इसका नक्शा एलडीए में प्राप्त हुआ था। नक्शे को जांचा गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि जिस मकान में विकास दुबे का परिवार रहता था उसका नक्शा किसी ग्रोवर के नाम पर पास किया गया था। विकास दुबे या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर नक्शे पास नहीं किया गया था।

विकास दुबे के मकान पर अभी क्लीन चिट नहीं वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि विकास दुबे के मकान को एलडीए की ओर से कोई क्लीन चिट नहीं दी जा रही है। हमारी टीम संभव है कि बुधवार को भी भवन की जांच के लिए इंद्रलोक कॉलोनी जाएगी।

आठ कर्मचारियों ने की नापजोख, पड़ोसी की छत से पहुंचे विकास के घर

जे-424 की नापजोख करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की आठ सदस्यीय टीम मंगलवार को नाप-जोख करने पहुंची ।इस दौरान एलडीए के कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले वह यहां का मुआयना कर चुके हैं, लेकिन नक्शा न होने की वजह से इसकी नाप जोख नहीं कर पाए थे। फिर से नाप-जोख किया गया है। मकान जे 424 का निर्माण बिल्डर द्वारा किया गया है, जिसे चार हिस्सो में बनाया गया है जिसमे जे-424ए, जे-424 बी,जे-424सी व जे-424डी अभिलेखों में दर्ज है यह चारो मकान एक साथ बनवाया गया हैं, सभी मकानों की छतें एक दूसरे से जुड़ी हुई है। सभी मकानों के रकबे लगभग बराबर हैं। विकास दुबे का मकान बंद होने के कारण एलडीए टीम ने पड़ोसी के मकान से दीवार फांद कर मकान में प्रवेश नाप जोख किया गया है इस दौरान एलडीए टीम ने चारों मकानों की नपाई किया।

पड़ोसी भी भय में

एलडीए टीम को देख पड़ोसियों में भय का माहौल व्याप्त रहा कि मकान को अगर ध्वस्त करने की कार्यवाही किया गया तो उनका भी भारी नुकसान हो सकता है। एलडीए की टीम लगभग आधा घंटा उपस्थित रही । वहीं नपाई के लिए पहुंचे एलडीए के अधिकारियों में भी विकास दुबे का दहशत इस तरह से व्याप्त रहा कि उपस्थित मीडियाकर्मियों के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.