पुरुष में लाल जी एवं महिला वर्ग में ज्योति इंदिरा मैराथन की विजेता
लखनऊ। इलाहाबाद में आयोजित इंदिरा मैराथन में सेना के धावकों ने आज अपना दबदबा कायम रखा। यहा
लखनऊ। आज इलाहाबाद में आयोजित 30 वीं अखिल भारतीय इंदिरा प्राइजमनी मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सेना के जाबाजों का दबदबा रहा। जबकि महिला वर्ग में उपविजेता व तृतीय स्थान पाने वाली उत्तार प्रदेश की रहीं। पुरुष वर्ग में सेना के लालजी यादव ने जहा प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सेना के ही इंद्रजीत यादव तथा सुनील कुमार ने क्त्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की ज्योति शकर गवते ने जहा पहला स्थान प्राप्त किया वहीं उत्तार प्रदेश की ज्योति सिंह व राजकुमारी ने क्त्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साय तीन बजे खेल मंत्री राम करन आर्य मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में करेंगे पुरस्कार वितरण।
दरअसल, 19 नवंबर को इंदिरा गाधी का जन्मदिन है। इंदिरा के नाम पर यहा मैराथन आयोजित किया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी इंदिरा गाधी के बचपन का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था। 19 नवंबर 1917 को यूपी के इलाहाबाद में उनका जन्म हुआ था। उनके घर का नाम 'इंदू' था वे अपने माता पिता की इकलौती संतान थीं। इंदिरा प्रियदर्शिनी का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था जो आर्थिक और बौद्धिक दोनों रूप से काफी संपन्न था। इंदिरा का नाम उनके दादा मोतीलाल नेहरु ने रखा था। इंदिरा को पंडित नेहरु उन्हें प्रियदर्शिनी के नाम से पुकारतेथे।