Move to Jagran APP

सोनौली सीमा पर फर्जी वीजा के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

भारत-नेपाल के महराजगंज स्थित सोनौली सीमा पर आज आब्रजन विभाग ने तंजानिया की एक महिला को फर्जी वीजा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला चार दिन पूर्व भी सीमा पर आई थी और प्रवेश को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। महिला की मानसिक स्थिति ठीक

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2015 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2015 06:34 PM (IST)
सोनौली सीमा पर फर्जी वीजा के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

लखनऊ। भारत-नेपाल के महराजगंज स्थित सोनौली सीमा पर आज आब्रजन विभाग ने तंजानिया की एक महिला को फर्जी वीजा के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला चार दिन पूर्व भी सीमा पर आई थी और प्रवेश को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

loksabha election banner

सुबह आब्रजन कार्यालय पर आई विदेशी महिला को देख अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए बैठा लिया। यह वही महिला थी, जिसने चार दिन पूर्व आब्रजन कार्यालय पर हंगामा किया था। उसके बाद उसे वापस नेपाल लौटा दिया गया था। महिला के कागजातों की जांच में उसका वीजा फर्जी पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम एगनेश मस्टी नीरा निवासी बारेस्लाम, तंजानिया बताया। उसने बताया कि वीजा की अवधि समाप्त होने पर मुंबई में एक व्यक्ति से वीजा बनवाया था। उसी वीजा पर वह नेपाल में प्रवेश भी कर गई थी। उसे नहीं पता था कि वीजा फर्जी है। पुलिस का कहना है कि आब्रजन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को जेल भेजा जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.