Move to Jagran APP

Guru Transit 2021: आज से बृहस्पति के ग्रह राशि का परिवर्तन, जानिए कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि

आचार्य एसएस नागपाल बताते हैं कि अभी तक देव गुरु अपनी नीच राशि शनि के साथ गोचर कर रहे थे। अब शनि की ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 05:20 PM (IST)
Guru Transit 2021: आज से बृहस्पति के ग्रह राशि का परिवर्तन, जानिए कितनी प्रभावित होगी आपकी राशि
13 सितंबर के बाद फिर होगा परिवर्तन। वक्री गुरु 14 सितंबर की दोपहर 2:28 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

लखनऊ, जेएनएन। देव गुरु बृहस्पति के ग्रह राशि परिवर्तन का असर आपकी राशि पर भी पड़ेगा। पांच अप्रैल यानी सोमवार रात्रि 1:50 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अभी तक देव गुरु अपनी नीच राशि शनि के साथ गोचर कर रहे थे। अब शनि की ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। फिर वक्री गुरु 14 सितंबर की दोपहर 2:28 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

loksabha election banner

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सौर मंडल के सबसे बड़े बृहस्पति ग्रह जो देवताओं के गुरु भी हैं। ज्योतिष में बृहस्पति धर्म, ज्ञान, शिक्षा, विवाह, संतान, सुख-संपत्ति का कारक ग्रह है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह की तीन विशेष दृष्टियां पांचवीं, सातवीं, नवीं मानी गई है। ये जहां दृष्टि डालते हैं शुभ करते हैं।

आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि गोचर के गुरु जन्म राशि से दो, पांच, नौ, 10, 11वें भाव में शुभ होते हैं। बृहस्पति कर्क में उच्च के धनु और मीन उनकी स्वराशि है। अशुभ बृहस्पति की शांति के लिए गुरु ग्रह के मंत्रो का जप, गाय, मंदिर और गुरु की सेवा और गुरु ग्रह की वस्तुओं का दान करना चाहिए। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि भगवान शिव, देवी दुर्गा और भगवान श्री कृष्ण की उपासना से भी ग्रहों के बुरे प्रभाव नहीं मिलते हैं। आचार्य अनुज पांडेय ने बताया कि राशि परिवर्तन समय के साथ प्रभाव को अधिक व क्षीण करता है। ऐसे में आप अपने माता-पिता की सेवा कर कार्य करें सबकुछ बेहतर होगा।

गुरु की राशि के अनुसार फल: 

  • मेष- लाभ के योग बना रहा है। व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उनके परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा।
  • वृष- दशम भाव में बृहस्पति का आगमन कार्य सिद्धि योग बनाता है। समय-समय पर लाभ प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे।
  • मिथुन- भाग्य भाव में बहुत अच्छा रहेगा। धन लाभ लगातार होता रहेगा, किंतु व्यय की भी अधिकता रहेगी। घर में मंगल कार्यों में व्यस्त होने के योग हैं।
  • कर्क- शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाला है। लाभ कम रहेगा। देनदारी अधिक होने से मानसिक परेशानी हो सकती है। क्रोध से बचें और लेन-देन में सावधानी बरतें।
  • सिंह- सप्तम भाव में बृहस्पति का आगमन शुभ रहेगा, किसी मित्र के संपर्क में आकर नया कार्य करने का योग हैं। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे।
  • कन्या- धन लाभ करेंगे। किंतु इस समय आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है। परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग हैं।
  • तुला- सुख देने वाले हैं। आय के स्रोत निरंतर बने रहेंगे। कार्यकुशलता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि रहेगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रतिष्ठा एवं सम्मान के योग बन रहे हैं।
  • वृश्चिक- परिवार से वैचारिक मतभेद रहेगा। यद्यपि धन लाभ होता रहेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चों पर कंट्रोल रखें।
  • धनु- खुशियां लेकर आ रहा है। मित्रों से और शुभचिंतकों से लाभ होता रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई लंबित कार्य पूरा होने योग हैं।
  • मकर- शुभ-अशुभ दोनों परिणाम देने वाला है। परिवार में मंगल कार्य होंगे। व्यर्थ की चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक परेशानी से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
  • कुंभ- जितनी भागदौड़ एवं परिश्रम करेंगे उतना लाभ आपको होता रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है।
  • मीन- अनावश्यक खर्च के साथ साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.