Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा पर कसा तंज, बोले-अखिलेश को सपने में श्रीकृष्ण ने कहा- 25 साल यूपी में नहीं आओगे

UP Assembly Election 2022 अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण के सपने में आने के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अखिलेश यादव को कहा था कि उनकी जमीन खिसक गयी है। अखिलेश का 25 साल तक यूपी में नंबर नहीं आएगा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 07:18 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा पर कसा तंज, बोले-अखिलेश को सपने में श्रीकृष्ण ने कहा- 25 साल यूपी में नहीं आओगे
केशव प्रसाद बोले, औरंगजेब के जमाने में आक्रमण से ध्वस्त बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर को भाजपा ने संवारा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भगवान श्रीकृष्ण के सपने में आने के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को तंज कसा। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अखिलेश यादव को कहा था कि उनकी जमीन खिसक गयी है। अखिलेश यादव का 25 साल तक यूपी में नंबर नहीं आएगा। बुआ और भतीजा एक हो जाएं तब भी 25 वर्ष तक उत्तर प्रदेश में कमल ही खिलेगा। 

loksabha election banner

होटल ताज में आयोजित डीडी कान्क्लेव में केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान परशुराम की प्रतिमा को लेकर अखिलेश यादव की राजनीति पर कहा कि जो भगवान श्रीराम का नहीं हुआ वह भगवान परशुराम का नहीं हो सकता। केशव प्रसाद मौर्य ने दोहराया कि 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें ला रही है। यूपी 2014 में जातिगत राजनीति के बंधन से मुक्त हुआ। भाजपा को हराने के लिए विरोधी सपा-बसपा 2019 में एक हो गए, फिर भी नहीं रोक पाए। बड़े-बड़े लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

चुनाव बाद यह सैफई, पेरिस और लंदन चले जाएंगे। हमारे यहां माफियाओं और अपराधियों को छोड़कर वीजा देने पर रोक नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव विकास के अवरोधक थे। साइकिल 2014 में पंचर और 2019 में खंड खंड हो गयी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनावी ङ्क्षहदू हैं। प्रयागराज का कुंभ 2013 में हुआ, लेकिन सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव तब स्नान करने कुंभ नहीं गए। जब 2019 में सत्ता से बाहर हो गए तो खुद को हिंदू बताने के लिए कुंभ स्नान किया। उनके पिता मुलायम ने राम भक्तों को जेल में बंद कराया। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष रहते हुए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। औरंगजेब के जमाने में आक्रमण से ध्वस्त बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर को भाजपा ने संवारा।

अखिलेश की हिम्मत नहीं पड़ रही वहां अभिषेक करने के लिए। वर्ष 2014 से पहले राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि वह जनेऊधारी ब्राह्मण हैं। आज देश के कोने-कोने के मंदिर में जाते हैं। भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। रोजा इफ्तार की पार्टी करते और कांवड़ यात्रा पर रोक लगायी जाती थी। सपा सरकार में बेटियां एक समान नहीं थी। हिंदू की बेटी अलग मुस्लिम की बेटी अलग। कब्रिस्तान की बाउंड्री बनती थी, लेकिन श्मशान की नहीं। गुंडे, अपराधी और माफिया कब्जा करते थे। थाने जाने वाले पीडि़त के खिलाफ कार्रवाई होती थी। प्रयागराज में सपा के समय 100 ऐसे चौराहे थे,जहां सिर पर टोपी पहने लुंगीछाप गुंडे रहते थे, वहां से महिलाएं तक नहीं निकल पाती थीं। विधायक राजू पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। आज सारे गुंडे बिल में छिप गए हैं। सपा की वापसी का मतलब गुंडागर्दी बढ़ेगी और यूपी बर्बाद प्रदेश के रूप में जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2017 में जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार न होती तो आज यूपी में आतंकी घूम रहे होते। अखिलेश यादव आतंकियों के केस वापस लेना चाहते थे। पंजाब में कांग्रेस के कारण पीएम की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी। सपा सरकार में हुए दंगों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हस्तिनापुर का नरेश बैठा था और आजम खां कुछ भी कर रहा था। चाचा के फोन पर मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी को पुलिस छोड़ रही थी। हमारे यहां अपराधी की निष्पक्षता से जांच होती है। बुलडोजर किसी गरीब के नहीं माफियाओं के खिलाफ चलते हैं। गंगा में कोरोना के समय बह रहे शव के विपक्ष के आरोप पर केशव ने कहा कि फाफामऊ में गंगा घाट पर अंत्येष्टि की जाती है। माना जाता है इससे मुक्ति मिलती है। कुछ गरीब शव को बालू में दफन कर देते हैं। बारिश में शव नदी में उतरकर तैरने लगता है।

वर्ष 2017 में यूपी में राष्ट्रीय राजमार्ग छह हजार किमी. का था, जो अब 12 हजार किमी. हो गया है। अखिलेश यादव विकास में बाधा न बनते तो 2017 तक छह की जगह आठ हजार किमी. का राजमार्ग होता। हमने 250 आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा। अखिलेश ने पांच साल में एक एक्सप्रेसवे बनाया, हमने चार बना दिए। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर सीएम के न आने के बयान पर कहा कि अखिलेश यादव और मायावती जैसे नादान लोग सवाल उठाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हमारा रिश्ता ऐसा मजबूत है कि इसे कोई ताकत तोड़ नहीं सकती। केशव ने अपने नारे को फिर दोहराते हुए कहा कि 100 में 60 प्रतिशत वोट हमारा है। जिस 40 प्रतिशत में बंटवारा है, उसमें भी हमारा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.