Move to Jagran APP

बसपा अध्यक्ष के पैर छूने वाले क्षत्रियों का सामाजिक तिरस्कार होगाः करणी सेना

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि बसपा अध्यक्ष के पैर छूने वालों क्षत्रियों का सामाजिक तिरस्कार होगा। भाजपा पीछे हटे तो मंदिर तुरंत बनेगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 04:34 PM (IST)
बसपा अध्यक्ष के पैर छूने वाले क्षत्रियों का सामाजिक तिरस्कार होगाः करणी सेना
बसपा अध्यक्ष के पैर छूने वाले क्षत्रियों का सामाजिक तिरस्कार होगाः करणी सेना

जालौन (जेएनएन)। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली करणी सेना ने एक बार फिर बेतुके बोल बोले हैं। गुरुवार को उरई की रामवाटिका में आयोजित सभा में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि यदि भाजपा असमर्थ है तो वह कह दे, करणी सेना 90 दिनों के अंदर राम मंदिर का निर्माण करवा देगी। इसके लिए हम आंदोलन में गोली भी खाने को तैयार हैं। लोगों से एक एक ईंट लेकर राम मंदिर बनवाएंगे। 

loksabha election banner
  • बोल नंबर एक-बसपा अध्यक्ष के पैर छूने वाले क्षत्रियों का तिरस्कार होगा।
  • बोल नंबर दो- दुष्कर्मियों की गर्दन काटने वालों को इनाम मिलेगा।
  • बोल नंबर तीन- भाजपा पीछे हटे तो तीन महीने में राममंदिर बनेगा। 

दुष्कर्मियों की गर्दन काटने पर इनाम 

प्रदेश अध्यक्ष अपने बेतुके बोल बोलने में यहीं नहीं ठहरे। उन्होंने दुष्कर्मियों की गर्दन काटने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की। बोले, जो भी छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करेगा, उसकी गर्दन काटने वाले को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 20 लाख और हमारी तरफ से पांच लाख रुपये पुरस्कार मिलेगा। उस व्यक्ति का मुकदमा भी करणी सेना लड़ेगी। यह क्षत्रियों का धर्म है।

बसपा अध्यक्ष के पैैर छूने वालों का बहिष्कार

प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पैर छूने वाले क्षत्रिय नेताओं को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसे नेताओं को हमारा समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उनका तिरस्कार किया जाएगा। वोट लेने के बाद जो भी पार्टी क्षत्रिय समाज को हाशिए पर रखेगी, उसको आगामी चुनाव में जवाब दिया जाएगा। सभा के बाद उरई में रैली भी निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.