Move to Jagran APP

Kalyan Singh : मौत की अफवाह पर कल्याण सिंह को कराना पड़ा ट्वीट, बोले-मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार

Kalyan Singh Death Rumor कल्याण सिंह के बारे में बीते 24 घंटों के दौरान कई बार अप्रिय अफवाहें भी फैली जिसका एसजीपीजीआई और उनके परिवार के लोगों ने भी खंडन किया है। कल्याण सिंह के ट्विटर हैंडल से संदेश जारी किया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 02:48 PM (IST)
Kalyan Singh : मौत की अफवाह पर कल्याण सिंह को कराना पड़ा ट्वीट, बोले-मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार
कल्याण सिंह के ट्विटर हैंडल से संदेश जारी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गुरुवार रात से फैल रही अपनी मौत पर विराम लगा दिया है। संजय गांधी पीजीआइ में बीते तीन दिन से भर्ती कल्याण सिंह के इलाज में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान भी टीम के साथ लगे हैं।

loksabha election banner

कल्याण सिंह के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को दो संदेश जारी किया गया है। एक में कहा गया है कि कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाए। मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।

दूसरे में कहा गया है कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद एवं आप सभी देश व प्रदेशवासियों के प्रार्थना व स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। कल्याण सिंह के बारे में बीते 24 घंटों के दौरान कई बार अप्रिय अफवाहें भी फैली जिसका एसजीपीजीआई और उनके परिवार के लोगों ने भी खंडन किया है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की अटकलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खारिज कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी दी। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनका इलाज जारी है। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने कल्याण सिंह के पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के दौरान कल्याण सिंह ने उन्हेंं भी याद करने का काम किया। गुरुवार को जेपी नड्डा जी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी और अन्य ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की। आगे पीएम मोदी ने कहा कि मेरी भी उनके पोते से बात हुई। मैंने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है। बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। हृदय रोग, तंत्रिका रोग, गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 89 वर्षीय कल्याण सिंह की सोमवार देर रात तबीयत खराब होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। इसके उनको मंगलवार को संजय गांधी पीजीआइ शिफ्ट किया गया। लोहिया संस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत भाजपा के तमाम बड़े रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य कई बड़े नेता उन्हेंं देखने पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्हेंं संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट कराने का फैसला लिया गया। तब से यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.