Move to Jagran APP

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 24 घंटे चलेगा यूपी विधान मंडल का संयुक्त सत्र

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती राज्य सरकार भव्य तरीके मनाएगी। इस दिन लगातार 24 घंटे चर्चा के लिए विधान मंडल का संयुक्त सत्र आहूत किया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM (IST)
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 24 घंटे चलेगा यूपी विधान मंडल का संयुक्त सत्र
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 24 घंटे चलेगा यूपी विधान मंडल का संयुक्त सत्र

लखनऊ (जेएनएन)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती राज्य सरकार भव्य तरीके मनाएगी। इस दिन गांधी जी पर चर्चा हेतु विधान मंडल का संयुक्त सत्र आहूत किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, खादी का प्रचार-प्रसार, अहिंसा, ग्राम्य विकास आदि पर लगातार 24 घंटे चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी दिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूर्ण पालीथीन प्रतिबंध की महत्वपूर्ण घोषणा प्रभावी होनी है।

loksabha election banner

कार्यक्रमों को अंतिम रूप 

जयंती के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक शुक्रवार को शास्त्री भवन में हुई, जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर, 2018 से दो अक्टूबर, 2020 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंती पर लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। स्वदेशी से स्वावलंबन हेतु 'एक जिला-एक उत्पाद' से संबंधित कम से कम तीन दिन की प्रदर्शनी लगाई जाए। ऐसा ही आयोजन 20 से 23 जनवरी, 2018 तक प्रवासी भारतीय दिवस पर वाराणसी में और कुंभ के दौरान तीर्थराज प्रयाग में भी किया जाए। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं, जिलों, नगर निकायों के 150 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए।

स्वदेशी को प्रोत्साहन 

भारत सरकार के लोगो गांधी 150  को लेकर स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता पर गांधी जी के विचारों के दृष्टिगत पॉलीथिन, प्लास्टिक, थर्मोकोल आदि की वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह बंद कराया जाए। अतिथियों को पुष्प के साथ खादी की उपयोगी वस्तु तथा रुमाल, थैला, गमछा आदि भेंट किया जाए। इससे स्वदेशी को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही स्वच्छता भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों, गांधी आश्रम में जयंती मनाने का निर्देश दिया। कहा कि विश्वविद्यालयों में गांधी शोधपीठ की स्थापना की जाए। लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। साथ ही जिला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके परिवार के सदस्य, शहीद परिवार के सदस्य को सम्मानित किया जाए। गांधीजी की स्मृति में प्रदेश के कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक-एक आवास उपलब्ध कराया जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत कई प्रबुद्धजन और अधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.