Move to Jagran APP

ड्यूटी खत्म होने पर विमान उड़ाने से पायलट का इन्कार, यात्रियों और कर्मचारियों में नोकझोंक

विमान के पायलट की ड्यूटी का आठ घंटे का समय खत्म। लेट-लतीफी से यात्री परेशान।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:11 AM (IST)
ड्यूटी खत्म होने पर विमान उड़ाने से पायलट का इन्कार, यात्रियों और कर्मचारियों में नोकझोंक
ड्यूटी खत्म होने पर विमान उड़ाने से पायलट का इन्कार, यात्रियों और कर्मचारियों में नोकझोंक

लखनऊ,  जेएनएन। बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो एयर के पायलट ने ड्यूटी खत्म हो जाने पर विमान उड़ाने से मना कर दिया। इंडिगो एयर का विमान 6ई-226 लखनऊ से बेंगलुरु जाता है। शनिवार को यह विमान लेट हो गया था। इस कारण विमान के पायलट की ड्यूटी का आठ घंटे का समय भी खत्म हो गया। ऐसे में पायलट ने नियमों का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से मना कर दिया। 

prime article banner

देरी पर यात्रियों और कर्मचारियों में नोकझोंक 

इधर, यात्री बोर्डिग के बाद विमान में बैठ चुके थे। देरी पर यात्रियों और कर्मचारियों में नोकझोंक होने लगी। किसी तरह इंडिगो के ही पटना-कोलकाता विमान 6ई-523 के पायलट को बुलाया गया। तब पायलट शाम 6:45 बजे उड़ान भर सका।

विमानों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान

बेंगलूर एयरपोर्ट पर घना कोहरा और दिल्ली सहित कई रूटों पर देरी के चलते लखनऊ आने वाले विमान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को भी करीब दो दर्जन विमान समय से देरी से आए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू ही नहीं अंतरराष्ट्रीय विमान भी देरी से आए। सिंगापुर से लखनऊ आ रहा इंडिगो का विमान 6ई-576 करीब ढाई घंटे देरी से आयी। जबकि देहरादून से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-588 भी 30 मिनट, लखनऊ-कोलकाता का इंडिगो का विमान 6ई-244 भी 20 मिनट, बेंगलूर से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-163 ढाई घंटे, लखनऊ से बेंगलूर का विमान 6ई-325 यहां से डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भर सका। 

यह विमान भी प्रभावित

# दिल्ली से लखनऊ 

  • इंडिगो (6ई-423) एक घंटा
  • इंडिगो (6ई-447) 1:15 घंटा
  • इंडिगो (6ई-114) 3:05 घंटा
  • इंडिगो (6ई-812) 52 मिनट
  • गो एयर (जी8-188) 1:10 घंटा
  • विस्तारा(यूके-835) 3:48 घंटा
  • जेट एयरवेज (9डब्लू-856) 1:15 घंटा

# दिल्ली जाने  वाली

  • विस्तारा (यूके-812) 30 मिनट
  • इंडिगो (6ई-174) 1:15 घंटा
  • इंडिगो (6ई-634) 1:40 घंटा
  • इंडिगो (6ई-528) 1:12 घंटा
  • जेट एयरवेज (9डब्लू-915) 49 मिनट

# लखनऊ से मुंबई 

  • एयर इंडिया (एआइ-626) 35 मिनट
  • इंडिगो (6ई-678) 4:15 घंटा

# मुंबई से लखनऊ 

  • गो एयर (जी8-497) 39 मिनट
  • इंडिगो (6ई-342) 1 घंटा
  • एयर इंडिया (एआइ-625) 32 मिनट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.