Move to Jagran APP

त्योहारों में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें Lucknow News

दुर्गा पूजा से क्रिसमस तक मुंबई गांधीधाम इंदौर सहित कई रूटों पर चलेंगी ट्रेनें।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 07:46 AM (IST)
त्योहारों में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें Lucknow News
त्योहारों में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें Lucknow News
लखनऊ, जेएनएन। इस बार सर्दी में पड़ने वाले त्योहारों में अपने घरों को आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई शहरों को स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे ने दशहरा, दीपावली और क्रिसमस के समय ट्रेनों की लंबी वेटिंग को देखते हुए अभी से स्पेशल ट्रेनें चलाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। लखनऊ से इंदौर, गांधीधाम, मुंबई रूटों पर अभी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। जबकि नई दिल्ली के लिए भी रेलवे स्पेशल ट्रेनों को जल्द चलाएगा। 

ऐसे होगा ट्रेनों का संचालन 

loksabha election banner
  • 82907 सुविधा स्पेशल ट्रेन मुंबई से 17 अक्टूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार शाम 7:35 बजे मुंबई से चलकर वड़ोदरा, उज्जैन, झांसी होते हुए रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन आएगी। लखनऊ जंक्शन से 82908 सुविधा स्पेशल 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 10:35 बजे रवाना होकर शनिवार रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। 
  • 09013 स्पेशल 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार शाम 7:35 बजे चलकर शुक्रवार रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन 09014 स्पेशल 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 10:35 बजे चलकर शनिवार रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • 82909 सुविधा स्पेशल बांद्रा से 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6:40 बजे चलकर शनिवार दोपहर 1:10 बजे लखनऊ होते हुए शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 82910 सुविधा स्पेशल 19 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ होते हुए सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी। 
  •  
  • 09015 स्पेशल 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6:40 बजे बांद्रा से रवाना होकर शनिवा दोपहर 1:10 बजे लखनऊ के रास्ते शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 09016 स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 9:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात 1:55 बजे लखनऊ से होते हुए सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।  
  • 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार शाम 5:40 बजे रवाना होकर शनिवार रात 1:25 बजे लखनऊ होते हुए रविवार रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 21 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार सुबह 6:30 बजे भागलपुर से चलकर रात 12:15 बजे लखनऊ होते हुए बुधवार सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। 
  • 09455 गांधीधाम-सुलतानपुर स्पेशल 22 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 9:30 बजे गांधीधाम से चलकर बुधवार दोपहर 2:25 बजे लखनऊ होते हुए शाम 6 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी। ट्रेन 09456 सुलतानपुर-गांधीधाम स्पेशल 23 अक्टूबर से एक जनवरी तक प्रत्येक बुधवार रात 8:35 बजे सुलतानपुर से रवाना होकर रात 12:05 बजे लखनऊ होते हुए शुक्रवार सुबह पांच बजे गांधीधाम पहुंचेगी। 
  • 09307 इंदौर-पटना स्पेशल 18 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11:30 बजे इंदौर से चलकर शनिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ होते हुए रात 2:50 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि 09308 पटना-इंदौर स्पेशल 20 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक प्रत्येक रविवार सुबह 5:45 बजे पटना से रवाना होकर शाम 6:50 बजे लखनऊ के रास्ते सोमवार दोपहर 1:20 बजे इंदौर पहुंचेगी।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.