Move to Jagran APP

Indo-Nepal Relation: भारत से प्रगाढ़ संबंध चाहता है नेपाल : राम बीर मानन्धर

Indo-Nepal Relation नेपाल के शहरी विकास राज्य मंत्री और काठमांडू के सांसद राम बीर मानन्धर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते थे। मानन्धर ने उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा से शाम को उनके विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 06:25 AM (IST)
Indo-Nepal Relation: भारत से प्रगाढ़ संबंध चाहता है नेपाल : राम बीर मानन्धर
मानन्धर ने उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा से कार्यालय कक्ष में मुलाकात की

लखनऊ, जेएनएन। भारत के पड़ोसी नेपाल के शहरी विकास राज्य मंत्री और काठमांडू के सांसद राम बीर मानन्धर शुक्रवार को लखनऊ में थे। उन्होंने राजधानी में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से भेंट की।

loksabha election banner

नेपाल के मंत्री ने कहा है कि उनका देश, भारत के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते चाहता है। सूबे के साथ अपने देश के पुराने संबंधों के मद्देनजर उन्होंने उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच कारोबारी रिश्ते और आवागमन बढ़ाने की वकालत की। एक दिन के प्रवास पर लखनऊ आए राम बीर मानन्धर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते थे। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण उनसे भेंट नहीं हो सकी। इसके बाद मानन्धर ने उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा से शाम को उनके विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। शहरी विकास राज्य मंत्री के साथ साउथ एशियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेपाल चैप्टर के अध्यक्ष सागर कटवाल भी मौजूद रहे। बकौल दिनेश शर्मा, मानन्धर उनके पूर्व परिचित हैं।

मुलाकात के मकसद के बारे में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध चाहते हैं। नेपाल के शहरी विकास राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ नेपाल की लंबी सीमा लगती है। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश और नेपाल आपस में पड़ोसी है।

दोनों पड़ोसियों के बीच अतीत में बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। उनकी इच्छा है कि आगे भी यह मधुर रिश्ते कायम रहें। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि जनकपुर (नेपाल) और अयोध्या का पवित्र रिश्ता सर्वविदित है। बैठक के दौरान दोनों के बीच नेपाल में चल रहे घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। इसके बाद मानन्धर शुक्रवार को ही दिल्ली चले गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.