Move to Jagran APP

CBSE 10th Result: मल्टीपल च्वाइस ने मल्टीप्लाई किए मार्क्‍स, थ्योरी में भी अच्छा प्रदर्शन

CBSE 10th Result सीबीएसई में 95 फीसद अंक हासिल करने वालों की संख्या में इजाफा कई पैमानों पर होता है मेहनत और परफार्मेंस का आकल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 12:09 PM (IST)
CBSE 10th Result: मल्टीपल च्वाइस ने मल्टीप्लाई किए मार्क्‍स, थ्योरी में भी अच्छा प्रदर्शन
CBSE 10th Result: मल्टीपल च्वाइस ने मल्टीप्लाई किए मार्क्‍स, थ्योरी में भी अच्छा प्रदर्शन

लखनऊ, (पुलक त्रिपाठी)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं के रिजल्ट में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बीते वर्ष की तरह इस बार भी शानदार रहा। पीठ थपथपाने वाली बात ये है कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या में इस बार जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऐसे में विश्लेषण करना और भी आवश्यक हो जाता है कि आखिर वह कौन से कारण हैं, जो सीबीएसई के विद्यार्थियों को हर बार उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज की प्रि‍ंंसिपल संगीता यादव कई कारण गिनाती हैं, जिनसे विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

loksabha election banner

मल्टीपल चॉइस क्‍वेश्‍चन का अहम रोल

सीबीएसई के सेलेबस में मल्टीपल चॉइस क्‍वेश्‍चन (एमसीक्यू) भी हैं। ये मल्टीपल चॉइस क्‍वेश्‍चन अंकों के लिहाज से काफी मददगार साबित हो रहे हैं। इसके अलावा प्रैक्टिकल में भी बच्चे अच्छा परफॉर्म कर अच्छे नंबर हासिल कर लेते हैं। प्रैक्टिकल में आमतौर पर 90 प्रतिशत मार्क्स म‍िल जाते हैं।

थ्योरी में भी अच्छा प्रदर्शन

थ्योरी पार्ट में भी छात्र अच्छा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए 100 में 30 अंक यदि प्रैक्टिकल के निकाल दिए जाएं तो 70 अंकों में 20 अंक के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन) होते हैं। इस तरह प्रैक्टिकल और एमसीक्यू के 50 अंकों को देखा जाए तो अमूमन बच्चे 40 अंक तक आसानी से हासिल कर लेते हैं।

20 अंकों की इंटरनल ग्रेडिंग

अगर उन विषयों जैसे ह‍िंंदी, अंग्रेजी, गणित की बात करें, जिनमें सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल नहीं रखे गए हैं, उनमें इंटरनल ग्रेड‍िंंग (मार्क्‍स) स्कूल स्तर पर दिए जाने की व्यवस्था है। इंटरनल ग्रेड 20 अंकों का होता है। उसमें भी छात्र को 90 से 95 प्रतिशत अंक मिल जाते हैं। इन्हीं विषयों में 20 अंकों के इंटरनल ग्रेड को अलग करते हुए बात की जाए तो लिखित परीक्षा 80 अंकों की हुई। लिखित परीक्षा में भी 20 अंकों के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन रहते हैं। इनमें भी विद्यार्थी अच्छा स्कोर करते हैं।

91.46 प्रतिशत रहा रिजल्ट

राजधानी में 12वीं स्तर के सीबीएसई स्कूलों की संख्या 127 है। यहां से इस बार 14,267 छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुई थीं। इस बार नतीजों में 14,184 यानी करीब 91.46 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। वर्ष 2019 में 85.31 प्रतिशत सफल हुए थे।

लखनऊ के नतीजे आंकड़ों में

                                     2019             2020

कुल स्कूल :                       116               127

परीक्षा केंद्र :                        25                 27

पंजीकृत परीक्षार्थी :         15,119         14,267

परीक्षा में शामिल हुए :     14,943         14,184

अनुपस्थित रहे परीक्षार्थी :      176                83

पास प्रतिशत                     85.31          91.46

छात्रों का पास प्रतिशत :      81.70           89.28

छात्राओं का पास प्रतिशत :   90.46          94.37 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.