Move to Jagran APP

Weather Update: अगले 24 घंटे में यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश, ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में कई अहम बदलाव आने वाले हैं। जहां गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:12 AM (IST)
Weather Update: अगले 24 घंटे में यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश, ठंड बढ़ने के आसार
बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में कई अहम बदलाव आने वाले हैं। जहां गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है तो वहीं शुक्रवार के बाद से तापमान बढ़ने की भी आशंका मौसम विभाग बता रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ के साथ बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर और सुलतानपुर में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

loksabha election banner

बुधवार को शहर में बादल छाए रहेंगे। विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से सूबे के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।गुरुवार की बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जहां तापमान बढ़ेगा वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार के बाद तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।गुरुवार की शाम तक लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बदलते मौसम के साथ सेहत का ख्याल रखने की भी आवश्यकता है यह तो व्यापारी के साथ वायरल और जुकाम शिकायत बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.