कानपुर में पकड़ा गया केरोसीन भरा अवैध टैंकर
प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में अवैध धंधे भी जारी हैं। पुलिस ने यहां पर केरोसीन भरा एक अवैध टैंकर पकड़ा है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2016 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2016 12:16 PM (IST)
लखनऊ। प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में अवैध धंधे भी जारी हैं। पुलिस ने यहां पर केरोसीन भरा एक अवैध टैंकर पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार टैंकर में करीब 12 हजार लीटर कैरोसीन भरा है। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपया है। माना जा रहा है कि कैरोसीन ब्लैक रेट पर प्रदेश के कुशीनगर से कानपुर देहात के बजरंग इण्डस्ट्रीज रनिया में सप्लाई के लिए लाया गया था। इस प्रकरण पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने महाराजपुर थाने में वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। चालक के साथ खलासी को भी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें