Move to Jagran APP

निकाह के 14 दिन बाद पत्नी को मायके छोड़कर पति फरार, खोजते हुए घर पहुंची युवती का वीड‍ियो वायरल

लखनऊ के खुर्रमनगर में सोमवार सुबह एक महिला पति के घर का बाहर धरने पर बैठ गई। वो अपने सुसराल वालों से उसे घर के अंदर लेने की गुहार लगा रही थी लेकिन कोई भी उसे अंदर नहीं ले रहा था। महिला ने अपने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Rafiya NazEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 03:06 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 05:30 PM (IST)
निकाह के 14 दिन बाद पत्नी को मायके छोड़कर पति फरार, खोजते हुए घर पहुंची युवती का वीड‍ियो वायरल
शादी के 14 दिन बाद पत्नी को मायके छोड़कर चला आया पति।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। खुर्रमनगर में सोमवार सुबह एक महिला पति के घर का बाहर धरने पर बैठ गई। वो अपने सुसराल वालों से उसे घर के अंदर लेने की गुहार लगा रही थी, लेकिन कोई भी उसे अंदर नहीं ले रहा था। वहीं महिला का रो रोकर बुरा हाल था। महिला का वीडिया इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस महिला की मदद के लिए आगे आई। वहीं महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुरगंज निवासी नाजिया का आरोप है कि शादी के 14 दिन बाद पति ने उसे मायके छोड़ा था और तब से उसे लेने नहीं आया।

loksabha election banner

यह था मामला: नाजिया के मुताबिक फरवरी 2021 में उसकी शादी हुई थी। पति ने झांसे में लेते हुए उसे कुछ दिन मायके में रहने की बात कही। पति की साजिश से अंजान नाजिया मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने दोबारा उससे संपर्क नहीं किया। पति ने पहले जिस मकान को अपना बताया था वह उसके रिश्तेदार का था, जहां से वह घर खाली कर खुर्रमनगर में किराए के मकान में रहने लगा। नाजिया ने इंदिरानगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद नाजिया पति के किराए के मकान के बाहर बैठ गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

नाजिया ने बताया कि उसके पति और सास घर के भीतर हैं, लेकिन उसे अंदर नहीं आने दे रहे हैं। पति उसे दूसरे मकान में रहने के लिए कहता है। इंटरनेट मीडिया पर नाजिया का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद इंदिरानगर पुलिस वहां पहुंची और नाजिया को घर में प्रवेश दिलाया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.