Move to Jagran APP

राजनाथ सिंह ने कहा- नेताओं ने आश्वासन को आंशिक भी पूरा किया होता तो आज तस्वीर दूसरी होती

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ आश्वासन नही देता। इतने वर्ष में नेताओं ने जितने आश्वासन दिए हैं, अगर उनका आंशिक क्रियान्वयन भी होता तो भारत देश विश्व में सबसे ताकतवर देश होता।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 01:48 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने कहा- नेताओं ने आश्वासन को आंशिक भी पूरा किया होता तो आज तस्वीर दूसरी होती
राजनाथ सिंह ने कहा- नेताओं ने आश्वासन को आंशिक भी पूरा किया होता तो आज तस्वीर दूसरी होती

लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने लखनऊ से नजफ की उड़ान को हरी झंडी दिखाने के साथ बिजली उपकेंद्रों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम आश्वासन देने वाले नेता नहीं हैं। हम योजना बनाने के साथ काम शुरू और समाप्त कराने में भरोसा रखते हैं।

loksabha election banner

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी से आज एयर इंडिया की तरफ से नजफ के लिए उड़ान भरी गई। जिसको गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ आश्वासन नही देता। इतने वर्ष में नेताओं ने जितने आश्वासन दिए हैं, अगर उनका आंशिक क्रियान्वयन भी होता तो भारत देश विश्व में सबसे ताकतवर देश होता। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चुनाव जीतूं या हारूं फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इंसानियत की सेवा करना चाहता हूं। मैं वादा नहीं करता। अगर भारत के नेताओं ने जितने वादे किए उसका थोड़ा भी काम हो गया होता तो भारत आज दुनिया में नंबर वन होता।

उन्होंने कहा कि नजफ उड़ान को इलेक्शन से जोड़कर न देखा जाए। इससे मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मैं सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करता। मैं चुनाव जीतूं या हार जाऊं, लेकिन मैं इंसानियत की सेवा करता रहूंगा। भारत व इराक के रिश्ते अच्छे हों। यही मेरी कामना है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब 100 एयरपोर्ट हो गए हैं। हमारा प्रयास है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। यह संयोग है कि मुझे वैलेंटाइन के दिन आपकी खिदमत करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि मैं तो मुल्क को बनाने के लिए राजनीति में काम कर रहा हूं। हम चुनाव जीते-हारे यह जनता के ऊपर है। हम तो अपना काम करते ही है। आज हमने लखनऊ को इराक की फ्लाइट का तोहफा दिया है। इससे भारत और इराक के बीच रिश्ते अच्छे होंगे। इराक इस्लामिक शिक्षा का सेंटर है। इस फ्लाइट से लखनऊ और दिल्ली से यात्री इराक जा सकते हैं। अगर इसका रिस्पांस अच्छा रहा तो उड़ान की सख्या में बढ़ोतरी होगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी मोदी ने देश में रोड, वॉटर व एयर कनेक्टिविटी पर काफी बड़ा काम किया है। हवाई टिकट सस्ते हो यह सरकार का कदम है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नजफ जाने का पहला बोर्डिंग पास सैयद जफर असगर रिजवी को दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि नजफ शियाओं का एक धार्मिक स्थल है। यहां शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्लाम का रौजा है। साथ ही नजफ से जायरीन करबला और कूफा की जियारत करने जाते हैं।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गैरूल हसन रिजवी भी मौजूद थे। मौलाना आगा रूही ने कहा कि 2004 में अम्मार रिजवी ने सबसे पहले नजफ तक सीधी उड़ान के लिए केंद्र सरकार को चि_ी लिखी थी, लेकिन तत्कालीन उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलों की ख्वाहिश पूरी की। हम सब की दुआ लगे और वह प्रधानमंत्री बने।

अम्मार रिजवी को दिया क्रेडिट

राजनाथ सिंह ने इस सेवा के शुरू होने का क्रेडिट अम्मार रिजवी को दिया। उन्होंने कहा कि अम्मार रिजवी से मुलाकात के बाद मैंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से बात की।

फ्लाइट मेरा वैलेंटाइन गिफ्ट नही

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लोग वैलेंटाइन डे मानते है। इस फ्लाइट को मेरा वैलेंटाइन गिफ्ट मत मानियेगा। आज लखनऊ को तीन नये फ्लाई ओवर दे रहा हूं। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को बेहतरीन बनाया जा रहा है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर दूसरी तरफ एंट्री खुल रही है। अमौसी एयरपोर्ट के लिए 1300 करोड़ का काम स्वीकृत है। इसके साथ ही बिजली विभाग की तरफ से दस लाख उपभोक्ता को मिलेगी एक छत के नीचे सुविधा का भी आज शुभारंभ हुआ है। राजधानी के दस लाख उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं का निदान एक छत के नीचे हो सकेगा। वही बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए तीन नए उपकेंद्र व दो ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता वृद्धि की गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह विद्युत उपभोक्ता सेवा केंद्र का उद्घटान करते हुए कहा कि इससे लाखो उपभोक्ताओं को फायदा होगा। उन्होंने घंटाघर अमीनाबाद, महिला पॉलीटेकनिक व अमराई गांव उपकेंद्र का शिलान्यास किया। तीन नए उपकेंद्र बनने से पांच लाख उपभोक्ता लाभनवित होंगे। वही मार्टिनपुरवा व हरदोई रोड की ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता बढ़ाई गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.