Move to Jagran APP

Hello doctor: स्वस्थ्य किडनी के लिए- ;वजन कम रखें और हर रोज पिएं दो से तीन लीटर पानी'

दैनिक जागरण का हैलो डॉक्टर में केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ नरसिंह वर्मा की विशेषज्ञ राय।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 03:18 PM (IST)
Hello doctor: स्वस्थ्य किडनी के लिए- ;वजन कम रखें और हर रोज पिएं दो से तीन लीटर पानी'
Hello doctor: स्वस्थ्य किडनी के लिए- ;वजन कम रखें और हर रोज पिएं दो से तीन लीटर पानी'

लखनऊ, जेएनएन। किडनी के स्वास्थ्य के प्रति लोग बहुत अधिक सतर्क हैं। केवल डायबिटीज के मरीज ही नहीं सामान्य लोग भी यह जानना चाहते हैं कि वह अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या एहतियात बरत सकते हैं। दैनिक जागरण द्वारा गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के अवसर पर हैलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कीजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर व फैमिली मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ.नरसिंह वर्मा पाठकों के सवालों के जवाब दे रहे थे। डॉ. वर्मा ने किडनी को स्वस्थ रखने के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पेश है पाठकों द्वारा पूछे गए सवाल व उनके जवाब- 

loksabha election banner

प्रश्न- बीपी बहुत बढ़ गया था। क्रिएटिनिन 2.4 और शुगर 188 तक हो गई थी। हालांकि अब नियंत्रित है। 

प्रभात त्रिपाठी, लखनऊ 

उत्तर-अनियंत्रित ब्लड शुगर गुर्दे को प्रभावित करती है। इसलिए डॉक्टर इंसुलिन देते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करें। गुर्दा स्वस्थ रहेगा। डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। 

प्रश्न-शुगर 280 हो गई थी। हालांकि अब 75 पर आ गई है। सुस्ती रहती है। 

ब्रजेश पाठक, बख्शी का तालाब

उत्तर- ग्लूकोज बहुत अधिक और बहुत कम होना खतरनाक है। इसलिए दवा से इसे कंट्रोल करना जरूरी है। डॉक्टर को दिखाएं। 

प्रश्न- प्रोस्ट्रेट बढ़ी है। पेशाब करने के बाद भी लगता है कि पूरी नहीं हुई।

रामकिशोर, सीतापुर 

उत्तर- केजीएमयू आकर अपनी जांच कराएं। हो सकता है कि पेशाब की नली दब रही हो। इसका इलाज संभव है। यदि पेशाब लंबे समय तक रुकती रहेगी तो गुर्दा खराब हो सकता है।   

प्रश्न- मेर वजन 94 किलो है। क्रिएटिनिन 1.54 है जबकि पोटेशियम, शुगर व बीपी नार्मल है। 

सुरेंद्र सिंह, चिनहट

उत्तर- आपको फिलहाल अपना वजन कम करने की जरूरत है। आपकी समस्या वजन कम करने के साथ ही खत्म हो जाएंगी। 

प्रश्न- पत्नी का तीन साल पहले किडनी की पथरी का आपरेशन हुआ था। वहां पर सूजन रहती है। 

आदित्य कुमार, हरदोई 

उत्तर- आप एक बार फिर केजीएमयू में यूरोलॉजी विभाग में दिखा लें। अक्सर दोबारा स्टोन बन जाते हैं। हो सकता है उसके वजह से सूजन हो। 

प्रश्न-बीपी के दवा कई साल से ले रहे हैं। क्रिएटिनिन 1.4 है। किडनी स्वस्थ रहे इसके लिए क्या करें। 

सुधीर, आइआइएम रोड 

उत्तर- परेशान न हों। दवा नियमित लेते रहें। नमक का सेवन कम करें और फल, सब्जियां आदि का सेवन अधिक करें। स्वस्थ रहेंगे।

प्रश्न- पेट में दर्द रहता है। किडनी की समस्या तो नहीं है।

अमीरुद्दीन अंसारी, बलरामपुर

उत्तर- एसीडिटी की दवा लंबी समय तक न लें। किडनी को प्रभावित करती है। भ।जन शाम के बाद न करें। खाने मेन सब्जियां-फल, सूप, पतली दाल आदि भरपूर लें। मांस कम मात्रा में खाएं।

प्रश्न-बीपी हाई रहता है। किडनी की समस्या तो नहीं होगी। 

राहुल मिश्रा, जौनपुर

उत्तर-बीपी की दवा नियमित रूप से लेना चाहिए। दवा के साथ समुचित पानी लें। खाने के बीच पानी बिल्कुल न पिएं। किडनी ठीक रहेगी। 

प्रश्न- 'ए' ग्रेड क फैटी लिवर है। क्या अहतियात बरतना चाहिए। 

शिव कुमार गुप्ता, ऐशबाग

उत्तर- भोजन आवश्यकता से कम ही लें। शाम के बाद भोजन न करें। इससे फैटी लिवर की समस्या कम हो जाएगी। क्योंकि लिवर में जमा फैट शरीर कंज्यूम कर लेगा।

प्रश्न-पेट के निचले हिस्से में दोनों तरफ दर्द रहता है। पेशाब खुलकर नहीं होती और जलन भी महसूस होती है। 

जय प्रकाश, सुल्तानपुर

उत्तर- आप केजीएमयू में दिखा लें। जांचों के बाद ही कारण का पता चल सकेगा। हो सकता है कि प्रोस्ट्रेट की दिक्कत हो।   

प्रश्न- किएटिनिन बीते पांच साल से 1.4 से 1.8 की बीच रहता है। दाहिने पैर में सूजन है।क्या सावधानी बरतें। 

हरीश चंद्रा, इंदिरानगर

उत्तर-बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल है तो पैर में सूजन का कोई और कारण होगा। यदि किडनी की दिक्कत होती तो सूजन दोनों पैर में होती। 

प्रश्न- किडनी का बचाव कैसे करें।

अनिल कुमार, बलरामपुर

उत्तर- किडनी खराबी में प्रारंभिक कोई लक्षण नहीं होते। सूजन, पेशाब में दिक्कत या भूख कम लगे तो जांच कराना चाहिए। किडनी जब प्रभावित हो जाती है तब क्रिएटिनिन बढ़ा आता है। 

प्रश्न- मां को किडनी की समस्या है। हार्ट भी प्रभावित है। क्या करें। 

रवि सिंह, हरदोई

उत्तर- हार्ट व किडनी एक दूसरे के पूरक है। यदि किडनी की समस्या होगी तो हार्ट की भी समस्या हो सकती है। दोनों में दिक्कत हो तो पानी न तो अधिक लें और न कम।  कोई भी दवा बगैर डॉक्टर के परामर्श के न लें।

प्रश्न- डायबिटीज टाइप वन है। गुर्दे कैसे सुरक्षित रखें।

हर्ष तिवारी, सुल्तानपुर

उत्तर- अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखें। एलडीए कोलेस्ट्रॉल 70 से अधिक न हो और बीपी 130-80 रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.