लोकबंधु अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़के Lucknow News
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने लोकबंधु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर वह भड़क उठे।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 10:58 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में शनिवार सुबह लोकबंधु अस्पताल का औचक निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान मंत्री जी ने इमरजेंसी व ओपीडी से लेकर ओटी और वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर वह भड़क उठे। वहीं, एक वार्ड बंद मिलने पर उसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। उनके एक घंटे के इस दौरे में डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मरीजों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी जानी।
मत्री जी को देख मरीज हैरान
वहीं, अचानक मंत्री को वार्डों का निरिक्षण करते देख भर्ती मरीज भी हैरान रह गए। इस दौरान मंत्री ने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर उनका हाल पूछा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें