Move to Jagran APP

दिवाली तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा हजरतगंज, लखनऊ नगर निगम ने लगवाई झालर

दीपावली तक हजरतगंज की सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग रहेंगी। यहां सड़क के दोनों तरफ झालरें लगाई गई हैं जो शाम बाद किसी उत्सव की तरफ इशारा कर रही हैं। गुरुवार शाम से इसकी शुरुआत हुई। ऐसा करने से शुक्रवार को दशहरा में भी गंज की रौनक बदली-बदली नजर आएगी।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 02:34 PM (IST)
दिवाली तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा हजरतगंज, लखनऊ नगर निगम ने लगवाई झालर
नगर निगम ने लगवाई झालर हर तरफ उत्सव के माहौल से दुकानदार भी गदगद।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली तक हजरतगंज की सड़कें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग रहेंगी। यहां सड़क के दोनों तरफ झालरें लगाई गई हैं, जो शाम बाद किसी उत्सव की तरफ इशारा कर रही हैं। गुरुवार शाम से इसकी शुरुआत हुई। ऐसा करने से शुक्रवार को दशहरा में भी गंज की रौनक बदली-बदली नजर आएगी। नगर निगम की तरफ से यह लाइट लगाई गई हैं। देर शाम तक नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिक) रामनगीना त्रिपाठी, अवर अभियंता सूर्य विक्रम सिंह टीम के साथ इन लाइटों को लगाने में जुटे थे। हजरतगंज चौराहे से मेफेयर तिराहे तक लाइट लगाई जानी हैं, जिससे हजरतगंज में किसी भी तरफ से प्रवेश करने के साथ ही जगमग करती लाइटें स्वागत करती नजर आएंगी।

loksabha election banner

यह है उद्देश्य: नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि दीपावली को देखते हुए हजरतगंज को सजाया जा रहा है, जिससे वहां से गुजरने वालों और आने वालों को लाइटें आकर्षित करें। उन्होंने बताया कि लाइटों को दीपावली के बाद ही उतारा जाएगा।

अच्छा संदेश जाएगा: हजरतगंज के व्यापारी मुकेश जसवानी कहते हैं कि वैसे तो उनकी एसोसिएशन दीपावली से पूर्व हजरतगंज में लाइट लगवाती थी, लेकिन इस बार नगर निगम अगर ऐसा कर रहा है तो यह अच्छी बात है। लाइट लगने से माहौल में बदलाव आएगा। कोरोना संक्रमण के बाद से व्यवसाय पटरी से उतर गया था, लेकिन स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। साथ ही दीपावली से पहले हजरतगंज को सजाने की पहल लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करेगी।

इसलिए खास है हजरतगंज: हजरतगंज शहर के खास बाजारों में एक है। गंजिंग करने के लिए हर कोई कभी न कभी यहां आता जरूर है। लवलेन का भी अपना महत्व है। रेस्त्रां के साथ ही यहां के कपड़ों के शोरूम भी लोगों को आकर्षित करते हैं।

बाजारों में जल्द लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल की एक बैठक हुई।बैठक में सीएमओ ने त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराए जाने पर जोर दिया। सीएमओ ने कहा कि कोशिश होगी कि सभी प्रमुख बाजारों में शीघ्र ही वैक्सीनेशन कैंप लगवाए जाएंगे। बाजारों के व्यापारी पदाधिकारी सीएमओ टीम के साथ तालमेल कर वैक्सीनेशन कैंप लगाएंगे। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन, डा. आरबी सिंह, प्रशांत कुमार, रितेश चौहान आदि की मौजूदगी रही। इस दौरान रिपन कंसल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश छबलानी, जावेद बेग, आकाश गौतम, अश्वन वर्मा, मो.सालम, राजेश गुप्ता,एकता अग्रवाल, नवीन भसीन, बीनू मिश्रा, अनुराधा जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.