रामनवमी के दिन इटावा में नये घर में पहुंचे मुलायम
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज राम नवमी के दिन अपने नये घर में प्रवेश किया। इटावा में आज गृह प्रवेश के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज राम नवमी के दिन अपने नये घर में प्रवेश किया। इटावा में आज गृह प्रवेश के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के मुखिया ने पार्टी के गढ़ माने जाने वाले अपने गृह जनपद इटावा शहर में भी अपना आशियाना बनवा लिया है। गृह प्रवेश में यादव परिवार के सदस्यों के साथ चुनिंदा मेहमान शामिल थे। उनका पैतृक घर इटावा के सैफई गांव में है।
मूल रूप से मैनपुरी के निवासी मुलायम सिंह यादव ने इटावा में नया आशियाना बनाया है। यहां वह अपने पूरे परिवार के साथ निवास करेंगे। नया घर इटावा के सिविल लाइन इलाके में है। सैफई से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले मुलायम का अपने गृह जनपद से खासा लगाव है। वह साल में ज्यादातर समय यहां बिताते हैं। साथ ही सैफई महोत्सव के दौरान भी वह पूरा समय यहां बिताते हैं। इसी कारण से इटावा में उन्होंने अपना एक आशियाना बनवाया है। आज इस नये घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया। चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में बड़े ही सादगी भरे अंदाज में यह कार्यक्रम किया गया।